हजारीबाग में हुआ हादसा, अब तक 7 लोगों की मौत

हजारीबाग में हुआ हादसा, अब तक 7 लोगों की मौत

झारखंड के हजारीबाग से हादसे की दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गुरुवार को पटना जा रही एक बस हजारीबाग जिले में पलट गई। इस हादसे के कारण बस में बैठे यात्रियों में से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई अन्य घायल भी हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, ये बस कोलकाता से पटना जा रही थी और दुर्घटना के समय बस में लगभग 50 यात्री सवार थे।

7 लोगों की मौत

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, बस के साथ ये हादसा बरकट्ठा के गोरहर थाना क्षेत्र में हुआ है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। शुरुआती जानकारी में सात लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। यह आंकड़ा आगे बढ़ भी सकता है। बस में चार से पांच लोग दबे हुए बताए जा रहे है। वहीं, घायलों की संख्या दो दर्जन से अधिक बताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा?

बताया जा रहा है कि सिक्स लेन सड़क निर्माण के दौरान सड़क को काटकर छोड़ दिया गया है। यहीं पर सुबह बस गड्ढे में गिर गई। जानकारी के अनुसार, बस सड़क पर मुड़ते समय पलट गई।  फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है। घायल लोगों में 10 की हालत अति गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने बताया है कि बस जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर गोरहर थाना क्षेत्र के पास हादसे का शिकार हुई है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। बस में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है जिन्हें बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments