कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट पर बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं। इससे पहले उनके भाई राहुल गांधी यहां से सांसद रह चुके हैं। राहुल और प्रियंका से पहले उनकी मां और दादी भी दक्षिण भारत की सीटों से चुनाव लड़ चुकी हैं। पहली बार इंदिरा गांधी ने 1978 में कर्नाटक के चिकमंगलूर से उपचुनाव लड़ा था।
केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज रहे हैं। अब तक के रुझान में कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिख रही हैं। राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने के बाद उनकी बहन प्रियंका गांधी यहां चुनावी मैदान में उतरी थीं। करीब साढ़े तीन दशक का खुद का राजनीतिक अनुभव बताने वाली प्रियंका पहली बार चुनावी राजनीति में दाखिल हुई हैं। प्रियंका से पहले उनकी दादी इंदिरा, मां सोनिया और भाई राहुल भी दक्षिण भारत से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं।
Comments