राजनांदगांव : शहर कांग्रेस दक्षिण मंडल के महामंत्री व कांग्रेस के युवा नेता नीरज कन्नौजे ने अमेरिका द्वारा भारत के बड़े उद्योगपति गौतम अडानी पर अमेरिका द्वारा सौर ऊर्जा ठेके के लिए 2200 करोड़ के रिश्वत देने की पेशकश मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी करवाया है। जिससे भारत की साख को बट्टा लगा है उन्होंने कहा कि शेयर मार्केट जितना नुकसान अडानी समूह को नहीं हुआ है। उससे कई गुना ज्यादा नुकसान देश की साख पर बट्टा लगने से हुआ है। अमेरिका द्वारा एक बड़े भारतीय उद्योगपति को पर इस तरह आरोप लगाना और उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करवाना हर भारतीय के लिए दुखद है। लेकिन गौतम अडानी समूह ने न सिर्फ अमेरिका को रिश्वत का ऑफर देने जैसा अपराधिकृत किया है। बल्कि इस समूह ने देश के संसाधनों को भी बे हिसाब लूटा है और तो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी भाजपा द्वारा अडानी समूह को संरक्षण देना यह दर्शाता है। कि कहीं ना कहीं इस घटना में अडानी समूह के साथ भाजपा भी बराबर की भागीदार है। श्री कन्नौजे ने इस मामले में भाजपा आला कमान और केंद्र की भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार से देश की जनता को स्पष्टीकरण देने की मांग की है।
कन्नौजे ने याद दिलाते हुए आगे कहा कि यह पहली घटना नहीं है। जब देश के बड़े पूंजीपति जैसे नीरव मोदी और मुकेश अंबानी समूह ने देश को लूटने का काम किया है। सहारा समूह के नीरव मोदी ने भारी भरकम कर्ज लेकर बैंकों को चूना लगाया। और मुकेश अंबानी अंबानी समूह ने अपने बेटे की शादी में बे हिसाब कई करोड़ फूंकने के बाद उसकी वसूली मोबाइल उपभोक्ताओं से रिचार्ज दर बढ़कर कर रही है जो की निंदनीय है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी अपने भाषणों में मीडिया बयानों में ठीक ही कहते हैं। कि भाजपा पूंजीपतियों की ही पार्टी है अडानी जैसे बड़े उद्योगपतियों को मोदी सरकार का पूरा-पूरा संरक्षण है। देश की जनता समझ रही है। कि अमेरिका द्वारा अडानी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करवाने से मोदी सरकार जरूर बुरी आहत हुई है । क्योंकि उनका चोली दामन का साथ है। केंद्र सरकार के साथ देश की साख जुड़ी हुई है। इसलिए जनता को दुखी होना पड़ा है।
Comments