भाजपा सरकार एक मुश्त में धान खरीदी कर भुगतान करें :  परस साहू

भाजपा सरकार एक मुश्त में धान खरीदी कर भुगतान करें :  परस साहू


राजनांदगांव :  युवा नेता परस साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है भाजपा सरकार किसानों पर शोषण कर रही है चुनाव के वक्त कहा गया था की 3100 में एक मुश्त धान खरीदेंगे करके लेकिन भाजपा सरकार अपने कहे हुए बातों से मुकर रहा है अपने किए गए वादों से पीछे हट रहा है किसान अपना धान सरकार को बेचते है भाजपा या कांग्रेस पार्टी को नहीं और सरकार द्वारा खरीदे गए धान की किसान न्याय योजना की राशि तथा बढ़ी हुई समर्थन मूल्य की राशि को सरकार समर्थन मूल्य के दौरान ही भुगतान करें भाजपा सरकार की नीति और नियत किसान हितैषी तो नहीं लग रही है जनता इधर महंगाई से परेशान है और इधर भाजपा सरकार किसानों को रबी फसल की खेती करने से प्रतिबंध लगा रहा है बता दे की हमारे छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक मात्रा में दोनों फसलों में धान की ही खेती की जाती है क्योंकि धान की फसल का विक्रय और नगदी करण आसानी से हो जाता है जिसमें स्थानीय व्यापारी भी किसानों का साथ देते हैं इन्हीं दोनों फसलों के कार्यों के आधार पर ही किसान कर्ज लेते हैं अपने बच्चों की शादी के लिए घर की जरूरत के लिए, किसानो को खेत और मौसम के अनुसार फसल चुनने का अधिकार है रबी फसल की खेती करने पर रोक देना ना केवल अन्याय है बल्कि किसानों के अधिकारों का हनन भी है इस डबल इंजन की सरकार से ऐसी उम्मीद नहीं थी।






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments