हसदेव नदी-जंगल बचाओ पदयात्रा की शुरुआत में रायपुर से डॉ सत्यजीत साहू एवं डॉ उदयभान हुए शामिल

हसदेव नदी-जंगल बचाओ पदयात्रा की शुरुआत में रायपुर से डॉ सत्यजीत साहू एवं डॉ उदयभान हुए शामिल

परमेश्वर राजपूत,रायपुर  : हसदेव नदी-जंगल बचाओ पदयात्रा 24 नवंबर को नेहरू चौक बिलासपुर से प्रारंभ हुई। हसदेव बचाओ के नारों के साथ यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए पाली तानाखार से विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम, जाने माने राजनीतिक व्यक्तित्व नंद कश्यप, शिवा मिश्रा उपस्थित थे। पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने पदयात्रा के साथ दयालबंद तक चलकर अपना समर्थन व्यक्त किया। पदयात्रा प्रथम दिन नेहरु चौक से प्रारंभ होकर शहर के मध्य सदर बाजार गोल बाजार गांधी चौक दयालबंद मोपका होते हुए जयरामनगर तक शाम 7 बजे पहुंची। आज पदयात्रा में रायगढ़ से राधेश्याम शर्मा, रायपुर से डॉक्टर सत्यजीत साहू, डॉक्टर उदयभान सिंह चौहान, प्रयोग आश्रम तिल्दा से सीताराम सोनवानी, जन स्वास्थ्य सहयोग गनियारी से श्रीमती सुरभी, यदुनंदन नगर तिफरा से अजय मिश्रा और सुरज दुबे तथा प्रियंका उपाध्याय ने भागीदारी कर समर्थन दिया। मोपका चौक पर पार्षद सुश्री संध्या तिवारी, पार्षद  लाला और महिमा मिश्रा ने अनेक नागरिकों के साथ पदयात्रियों का फल व फूलमालाओं से स्वागत किया। पदयात्रा में महमूद आलम के निवास स्थान विजडम हाउस गार्डन में मध्य का विश्राम किया गया। पदयात्रियों ने रास्ते में पड़ने वाले ग्रामों में नागरिकों को हसदेव नदी व जंगल के महत्व को बताया और उसे बचाने के लिए जागरूक किया। आज पदयात्रियों में मुख्य रूप से कुमार गौरव मिश्रा, निलोत्पल शुक्ला, श्रेयांश बुधिया, संजय आयल सिंघानी, संजय अग्रवाल, बी आर कौशिक, स्वाति वर्मा, विभा मिश्रा, अमित मिश्रा, किरण मिश्रा, विवेक मिश्रा, हेमंत दुबे, चंद्रप्रदीप बाजपेयी सौरभ गुरु तिवारी इत्यादि मौजूद थे।






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments