दो सगे बेटों ने पिता की हत्या,24 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार

दो सगे बेटों ने पिता की हत्या,24 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार

भिलाई   : श्रीमती अंकलहीन बाई निवासी ग्राम परेवाडीह थाना उतई ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 22.11.2024 के रात्रि 10.00 बजे करीबन इनके दोनों बेटों शशी कुमार ठाकुर एवं दशरथ लाल ठाकुर ने शराब के लिए दिये पैसे से शराब लेकर नही आने से तु तु मैं मैं होते हुए लड़ाई झगड़ा करने लगे। बीच बचाव करने आई प्रार्थिया एवं उसके पति को भी लात मुक्का व घुसा से मारने लगे। प्रार्थिया के पति जो दोनों पैरो से अपाहिज है, अपने दोनों बेटों का लड़ाई-झगड़ा को छुड़ाने के लिए उनके पैरों को पकड़ लिया जिसे आरोपी शशी कुमार ठाकुर ने हाथ मुक्का लात से मारपीट कर गले को घुटने से दबा दिया और छोटे बेटे ने दशरथ लाल ठाकुर अपने पिता के छाती में चढ़कर लात घुसा से मारपीट करने लगा। लगातार दबे रहने एवं लात घुसों की मारपीट से आई अंदरूनी चोंट के कारण पिता भगवान सिंह ठाकुर की मृत्यु हो गई कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 357/2024 धारा 103, 3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना के पूर्व शाम करीबन 06.00 बजे से मृतक का छोटा लड़का दशरथ शराब पीया हुआ था। बड़े लड़का रात करीबन 10.00 बजे घर आया तो छोटे लड़के दशरथ ने अपने बड़े भाई को शराब के लिए दिए पैसों से शराब लाने की बात पुछने पर दोनों के बीच तुतु मैंमैं होने लगा जो लड़ाई का रूप ले लिया और आरोपी शशी कुमार ठाकुर ने अपने छोटे भाई दशरथ को पास में पड़े लकड़ी से सिर में मार दिया जिससे से सिर में चोंट आई जिसे देखकर प्रार्थिया एवं उनके पति भगवान सिंह ठाकुर बीच बचाव करने आए। दोनों आरोपी जो पहले से गुस्साये थे अपने पिता को धक्का देने से गिर गया जिसके गले एवं छाती को घुटने से दबा कर मृतक के उपर बैठ गए थे जिससे मौके पर ही मृतक की मृत्यु हो गई।

प्रकरण के आरोपियों को 24.11.2024 को हिरासत में लेकर कड़ाई से पुछताछ करने पर दोनों भाई आरोपियों द्वारा अपने पिता भगवान सिंह ठाकुर की हत्या करना स्वीकार करने से आरोपी गण 01. शशी कुमार ठाकुर पिता भगवान सिंह ठाकुर 30 वर्ष 02. दशरथ लाल ठाकुर पिता भगवान सिंह ठाकुर 25 वर्ष निवासी ग्राम परेवाडीह थाना उतई जिला दुर्ग को 24.11.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

उक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उतई निरीक्षक विपिन रंगारी, उप निरी0 कमल सिंह सेंगर, सउनि नेमन सिंह साहू, प्रधान आरक्षक नेमु प्रसाद साहू, आरक्षक डोमनिक किस्पोट्टा, कृष्णा बंजारे, धु्रव नारायण चन्द्राकर, अंकित सिंह, दुष्यंत लहरे एवं डायल 112 का चालक धीरज साहू की सराहनीय भूमिका रही।






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments