झारखंड विस चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत में अब्दुल कलाम की रही अहम भूमिका

झारखंड विस चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत में अब्दुल कलाम की रही अहम भूमिका


राजनांदगांव : बीते दिनों हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की ऐतिहासिक जीत में अब्दुल कलाम की महत्वपूर्ण रही। बता दें कि, इन्होंने विधानसभा झारखंड प्रभारी एवं मंत्री इरफान अंसारी की विधानसभा सीट जामताड़ा सहित कई मंत्रियों और विधायकों के लिए प्रचार किया था। गत 5 नवंबर को जामताड़ा विधानसभा सीट के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। अब्दुल कलाम ने झारखंड विस चुनाव में सबसे मजबूत टीम लगाने और बहुमत के साथ इंडिया गठबंधन की जीत में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करने का विश्वास पहले ही जताया था। परिणाम स्वरूप इंडिया गठबंधन की सरकार को आज फिर से जनता ने अपना बहुत प्यार देकर सरकार बनाने का एक बार फिर से मौका दिया है। झारखंड विस चुनाव में पर्यवेक्षक की जो जिम्मेदारी अब्दुल कलाम को सौंपी गई थी, उस जिम्मेदारी को उन्होंने बखूबी निभाया है। उन्होंने मंत्री इरफान अंसारी के अलावा भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित अनेकों मंत्रियों के विधासभा क्षेत्र में जाकर उनकी जीत के लिए प्रचार किया था।

प्रचार के तारतम्य में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, सांसद पप्पू यादव के साथ मिलकर खूब प्रचार-प्रसार किया था। नतीजन आज झारखंड विस चुनाव में इंडिया गठबंधन ने पुनः ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने झारखंड के सुधि मतदाताओं का बहुत-बहुत आभार जताया है, जिनके कारण ही कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर विश्वास कर उनके पक्ष में जमकर मतदान किया है।  अब्दुल कलाम ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अल्पसंख्यक के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी का भी बहुत-बहुत आभार जताया है, जिन्होंने उन पर भरोसा करके ऐसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी थी। अब्दुल कलाम ने पूरे भरोसे और विश्वास के साथ कहा है कि, यदि आगे भी इस तरह की उन्हें कोई जिम्मेदारी दी जाती है तो उसे भी वो निभाने में अपनी कोई कसर बाकि नहीं रखेंगे। बता दें कि, अब्दुल कलाम वर्तमान में उड़ीसा प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर भी हैं।






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments