अनियंत्रित मैक्सी कैब खेत में घुसी, बाइक सवार सहित 6 लोग घायल

अनियंत्रित मैक्सी कैब खेत में घुसी, बाइक सवार सहित 6 लोग घायल

बालोद  :  बालोद - राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर कोरगुड़ा गांव के पास मैक्सी कैब अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। मैक्सी कैब ने बाइक सवार को भी अपने चपेट में ले लिया। घटना में करीब 6 लोगो को चोंटें आई  है। सभी 6 लोगो को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पूरी घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। मैक्सी कैब चालक नशे में धुत था जिसके चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। गाड़ी में करीब 17 लोग सवार थे।

सभी राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव से एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौटकर अपने गांव उमरादाह आ रहे थे। घटना के बाद  सिटी कोतवाली बालोद  पुलिस जांच में जुटी हुई है। 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments