लखोली में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा 29 नवंबर से 

लखोली में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा 29 नवंबर से 

राजनांदगांव :  श्रीराम प्रज्ञा मंडल गायत्री परिवार एवम् वार्डवासी लखोली के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय विराट नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा 29नवंबर से 02दिसंबर 2024 तक  लखोली में होने जा रहा है। प्रथम दिवस मंगल शोभा यात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरूआत होगी। प्रतिदिन गायत्री यज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा होगी। यज्ञ समिति के अध्यक्ष दुलारी बाई साहू वार्ड पार्षद लखोली ने बताया कि प्रतिदिन पुंसवन, विवाह, यज्ञोपवीत, गर्भ, अन्नप्राशन, विद्याआरंभ आदि संस्कार नि:शुल्क कराए जाएंगे। अंतिम दिवस 02दिसंबर को पूर्णाहुति ,वरिष्ठजनों का सम्मान व विदाई होगी। समिति के सोनू राम साहू, बृजलाल साहू, गोविंद साहू, शत्रुघ्न साहू आदि ने परिजनों से अधिक से अधिक संख्या में  उपस्थिति की अपील की है।






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments