राजनंदगांव : जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिव वर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताएं कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अंतर्गत विभिन्न सहकारी समितियां में भाजपा द्वारा अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जिसमें केवल कृषक वर्ग के भाजपा कार्यकर्ताओं की ही नियुक्ति हुई है। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इस नियुक्तियों से कृषकों में हर्ष व्याप्त है।वर्मा ने आगे कहा कि पिछली बार कांग्रेस शासन काल में इन सोसाइटियों के कुछ सोसायटी में गैर किसानों को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने से किसान वर्ग में काफी नाराजगी देखी गई थी। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के कोर कमेटी में सभी अध्यक्षों के नाम पर गंभीरता से विचार विमर्श कर सूची प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सौंपी गई थी। जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए साय सरकार द्वारा उक्त नियुक्तियां की गई है। इस बार केवल वास्तविक किसानों की ही नियुक्ति किए जाने से पार्टी कर कार्यकर्ताओं व किसानों में काफी हर्ष व्याप्त है। उन्होंने नव नियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस नियुक्ति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री बधाई दिया है।
Comments