किसान हितों पर कांग्रेस की दोहरी नीति  :  शिव वर्मा

किसान हितों पर कांग्रेस की दोहरी नीति : शिव वर्मा

राजनंदगांव :  जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिव वर्मा ने कांग्रेस पर तिखा हमला करते हुए कहा कि किसानों के हितों के खिलाफ कांग्रेस की दोहरी नीति एक बार फिर उजागर हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता धान की बुआई जैसे संवेदनशील मुद्दे पर झूठा प्रचार कर किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। और सरकार को बदनाम कर रहे हैं। वर्मा ने आगे कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है और उनके हित में लगातार निर्णय ले रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार और खाद बीज को सुचारू आपूर्ति जैसे अनेक कदम उठाए हुए हैं। व

हीं कांग्रेस ने अपने शासनकाल में किसानों का शोषण किया और केवल वोट बैंक की राजनीति पर ध्यान दिया। वर्मा ने कांग्रेस नेताओं पर प्रदेश सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे जानबूझकर किसानों के बीच विश्वास फैलाना चाहते हैं उन्होंने कहा कांग्रेस अपने को कुशासन को छिपाने और किसानों से किए गए वादों को पूरा न कर पाने के कारण बौखला गई है।  इसी कारण वह भाजपा सरकार की छवि खराब करने की साजिश रच रही है। भाजपा सरकार ने हर परिस्थितियों में किसानों के साथ खड़े रहकर उनकी समस्याओं का समाधान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया की धान की बुआई पर को भी रोक नहीं है और सरकार ने किसानों को पूरी छूट दी है। प्रदेश के किस भाजपा सरकार के साथ है और हम उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे। वर्मा ने कांग्रेस से अपील की कि वह किसानों को गुमराह करने की बजाय उनके हितों के लिए रचनात्मक राजनीति करें।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments