श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की धरती एक बार भूकंप के तेज झटकों से हिल उठी। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5 मापी गई है। जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान -ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में था। भूकंप के झटके शाम 4 बजकर 19 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप आते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल पड़े।
ताजा जानकारी मिलने तक भूकंप के झटकों से जानमाल के किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments