विश्व एड्स दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

विश्व एड्स दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

खैरागढ़ : मंथली प्लान का एक्शन के तहत अध्यक्ष सुषमा सावंत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनंदगांव के निर्देशानुसार व सचिव हेमंत कुमार  रात्रे और तालुका विधिक सेवा समिति खैरागढ़ द्वारा इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय परिसर खैरागढ़  में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में  जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चन्द्र कुमार ने एड्स पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इसके समाज पर प्रभाव, शीघ्र पहचान के महत्व व विभिन्न रोकथाम उपायों के बारे में बताया। उन्होंने इस बीमारी से जुड़े कलंक व भेदभाव को समाप्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया। डीजे कश्यप ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों को महत्वपूर्ण विधिक मुद्दों पर जानकारी दी। इसमें बच्चों से यौन शोषण की रक्षा (पॉक्सो एक्ट) अधिनियम, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न  अधिनियम और साइबर सुरक्षा, सुरक्षा व साइबर स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

आगे  ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास गुरु प्रसाद देवांगन ने छात्रों को यह समझाने की कोशिश की कि इन विधिक ढांचों को जानना कितना आवश्यक है, क्योंकि वे समाज के विकास  में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डिजिटल दुनिया में भी सुरक्षा बनाए रखने के लिए यह जानकारी अत्यंत आवश्यक है।  इन विधिक मुद्दों पर निरंतर शिक्षा व जागरूकता के कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए, ताकि वे जरूरतमंदों को विधिक सहायता और मार्गदर्शन दे सकें। कार्यक्रम का संचालन करते हुए पीएलवी गोलूदास साहू ने कहा कि इस बीमारी  से बचने का एक सर्वोत्तम उपाय कि हम खुद जागरूक रहे और लोगों को भी जागरूक करें ।

डॉ विवेक बिसेन खंड चिकित्सा अधिकारी खैरागढ़ में आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तालुक विधिक सेवा समिति के इस प्रयास ने समुदाय के कल्याण और सुरक्षा में विधिक जागरूकता की महत्ता को रेखांकित किया और यह सुनिश्चित किया कि लोग अपने अधिकारों और सुरक्षा से संबंधित विषयों पर सही जानकारी प्राप्त करें। कार्यक्रम के समापन पर एड्स रोकथाम, विधिक अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा जैसे मुद्दों पर निरंतर जागरूकता अभियानों की आवश्यकता पर जोर दिया गया। ताकि ये विषय समुदाय के शिक्षा के महत्वपूर्ण हिस्से बने रहे।  आगे छात्रों  ने अपनी शंका समाधान के लिए प्रश्न डीजे कश्यप के समक्ष रखी जिसका समाधान बताया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. ऋतुराज सिंह डॉ. पंकज वैष्णव, पीएलवी गोलूदास,  डी एल सोनी खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी , ने भी अपने विचार प्रस्तुत किया जहां बड़ी संख्या में छात्रगण उपस्थित रहे। 
 






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments