सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, अमृतसर में गोल्डन टेंपल के गेट पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, अमृतसर में गोल्डन टेंपल के गेट पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर हुए जानलेवा हमले का वीडियो सामने आया है। सुखबीर बादल पर अमृतसर में फायरिंग हुई है लेकिन वह इस हमले में बाल-बाल बच गए। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स रिवॉल्वर निकालकर सुखबीर सिंह बादल पर फायरिंग करने की कोशिश करता है। हालांकि, वहां खड़े शख्स उसे रोक देते हैं। यह हमला तब हुआ, जब सुखबीर सिंह बादल सहित शिरोमणि अकाली दल के नेता 2 दिसंबर को श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा उनके लिए घोषित धार्मिक दंड के तहत 'सेवा' कर रहे थे।

बुजुर्ग हमलावर के गोली चलाते ही मौके पर मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को कस्टडी में ले लिया है। उसके पास से पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है। आरोपी का नाम नारायण सिंह बताया जा रहा है और वह कट्टरपंथी विचारधारा का है।

दरबान बन काट रहे थे सजा, तभी चली गोली

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर बुजुर्ग ने मौका देखकर सुखबीर सिंह बादल पर गोलियां चला दीं। दरअसल, सुखबीर सिंह बादल दरबार साहिब के गेट पर दरबान के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे। वह धार्मिक सजा के तौर पर दरबान के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे। तभी एक हमलावर सामने से आता है और उन पर पिस्तौल तान देता है। वह अपनी जेब से बंदूक निकालता है और सुखबीर सिंह बादल पर तान देता है। इसके बाद सुखबीर सिंह बादल के बगल में खड़े सेवादारों में से एक आगे बढ़ता है और हमलावर को रोकता है।

स्वर्ण मंदिर परिसर में मचा हड़कंप

जब तक वह रोक पाता, तब तक फायरिंग हो जाती है लेकिन गनीमत यह रही कि यह मिसफायर हो गई और इसमें किसी को कुछ नहीं हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। दरबार साहिब के सामने हमलावर की फायरिंग से स्वर्ण मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। फिलहाल सुखबीर सिंह बादल सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

कौन है सुखबीर बादल का हमलावर?  

  • हमलावर का नाम नारायण सिंह चौरा है
  • खालिस्तान का समर्थक है नारायण सिंह
  • आतंकी संगठन बब्बर खालसा से जुड़़ा
  • चंडीगढ़ जेल ब्रेक कांड का भी आरोपी
  • जेल ब्रेक में 2 साल की सजा हो चुकी है
  • हथियारों की तस्करी में भी आया है नाम






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments