भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए भंसाली ने ठोका दावा,पूर्व एल्डरमैन बालचंद सांगठनिक अनुभव के साथ निर्विवाद चेहरा

भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए भंसाली ने ठोका दावा,पूर्व एल्डरमैन बालचंद सांगठनिक अनुभव के साथ निर्विवाद चेहरा

राजनांदगांव :  भाजपा में संगठन चुनाव के बीच जिलाध्यक्ष को लेकर दावेदार सक्रिय हो गए हैं। पार्टी ऐसे चेहरे की तलाश कर रही है, जिनके पास अच्छा सांगठनिक अनुभव और निर्विवाद राजनीतिक प्रभाव रहा है। इस बीच नए अध्यक्ष के लिए बालचंद भंसाली का नाम तेजी से उभरा है। भंसाली को संगठन में कामकाज का अच्छा अनुभव है। वह गुटीय राजनीति से परे होकर संगठन को मजबूत करने सक्रिय रहे हैं। पूर्व एल्डरमैन बालचंद भंसाली को अध्यक्ष के लिए एक उत्कृष्ट चेहरे के रूप में देखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि भंसाली संगठन के उस वक्त के कार्यकर्ता हैं, जब पार्टी में कार्यकर्ताओं का टोटा रहा। राज्य में सत्तारूढ़ होने के बाद भाजपा ने भंसाली को एल्डरमैन नियुक्त किया था। भंसाली युवा मोर्चा के जिला महामंत्री भी रहे हैं। साथ में ही वह प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी रहे हैं। राजनीतिक तौर पर उनकी अच्छी पहचान है। आम लोगों के साथ वह सहज रूप से जुड़ने की काबिलियत भी रखते हैं। उधर भंसाली ने भी अध्यक्ष बनने की इच्छा जाहिर की है। विशेषकर उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से प्रत्यक्ष मुलाकात कर अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की है। उनके दावा ठोंकने से अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर स्थिति दिलचस्प हो गई है।

बताया जा रहा है कि भंसाली के नाम को लेकर डॉ. सिंह ने भी फिलहाल कोई आपत्ति नहीं की है। हालांकि यह भी स्पष्ट है कि आपसी संतुलन के आधार पर ही नए चेहरे पर मुहर लगेगी। भंसाली की समूचे जिले में भी पहचान है। पार्टी के ज्यादातर नेता से उनके अच्छे ताल्लुकात हैं। नए अध्यक्ष के लिए निर्धारित मापदंड में भंसाली खरा उतर सकते हैं। इस माह के अंत में नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी। ऐसे में बालचंद भंसाली ने दावा ठोंककर अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर प्रतिस्पर्धा को रोचक बना दिया है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments