तिरंगा चौक से गंज चौक तक मार्ग का नामकरण महेश पथ महापौर ने किया नामकरण पट्टिका का अनावरण

तिरंगा चौक से गंज चौक तक मार्ग का नामकरण महेश पथ महापौर ने किया नामकरण पट्टिका का अनावरण

राजनांदगांव :  विभिन्न समाजो द्वारा नगर निगम सीमाक्षेत्र के चौक-चौराहों का सौंदर्याकरण, नामकरण एवं मार्ग का नामकरण किया जाने की मांग की गई। मांग अनुसार चौक-चौराहों एवं मार्ग का नामकरण निगम द्वारा नियमानुसार किया गया। इसी कड़ी में महेश्वरी समाज की मांग पर तिरंगा चौक से गंज चौक तक मार्ग का नामकरण महेश पथ किया गया। जिसका महेश्वरी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने महेश पथ नामकरण पट्टिका का विधिवत अनावरण किया।

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु समेत गणेश पवार, अमीन हुद्दा, शिव वर्मा, राजेश जैन रानू, मधु बैद, पवन डागा, दीपा बागडी, डॉ. नरेन्द्र गांधी, सुनील मुदडा, राजू डागा, संजय लड्डा, राजेन्द्र लड्डा, गोविंद मलानी, सूर्यकांत चितलांग्या, शरद अग्रवाल, मल्लूमल, आवत रामजी, विष्णु साव, अनूप श्रीवास उपस्थित थे। अनावरण के पूर्व अतिथियों का समाज के लोगो ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि महेश्वरी समाज के पवन डागा एवं सामाजिक बंधुओं की मांग पर तिरंगा चौक से गंज चौक तक मार्ग का नामकरण महेश पथ किया गया। शहर के विभिन्न चौक-चौराहो एवं मार्गों का नामकरण के लिए समाज के लोगों द्वारा मांग की गई। जिसका निगम में प्रक्रिया कर विधिवत नामकरण किया गया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments