अपनी मांगों को लेकर किसानों का एक जत्था आज फिर दिल्ली के लिए कूच कर गया है। किसानों को दिल्ली की ओर आने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए हैं। दिल्ली-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। सड़क पर कीलें लगाई गई हैं। साथ ही कंक्रीट की दीवार को भी बनाया गया है। जहां किसान विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च के दौरान आंसू गैस के गोले दागे गए हैं। शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया है। आंसू गैस के गोले दागे जाने के बाद किसान इधर-उधर भागते हुए दिखाई दिए।
शंभू बॉर्डर पर किसान और पुलिस के बीच घमासान मचा हुआ है। बड़ी संख्या मं किसान संगठन दिल्ली आने पर अड़े हुए हैं। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए उन पर आंसू गैस के गोले दागे हैं।
Comments