हम सभी खाना पकाने में सरसों के तेल का उपयोग करते हैं। सरसों का तेल कई तरह से स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। यहत पोषक तत्वों से भरपूर है और हेल्दी फैट्स का बेहतरीन स्रोत है। सरसों के तेल में पॉलीअनसेचुरेटेड और मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं। इसमें ओमेगा-3, 6 जैसे सैचुरेटेड फैट भी हैं। क्या आप जानते हैं कि सरसों के तेल को शरीर पर लगाना भी बहुत फायदेमंद है? सरसों के तेल से शरीर की मालिश करने से बहुत लाभ मिलता है। यह त्वचा को प्राकृतिक रूप से मॉइस्चराइज करने वाली स्किन क्रीम की तरह भी काम करता है।
पैर के तलवों पर सरसों का तेल लगाकर मालिश करने या रगड़ने से भी स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। हम इस लेख में पैर के तलवों में सरसों का तेल लगाने के फायदे , इसे लगाने का सही समय और तरीका बता रहे हैं।
पैर के तलवों में सरसों का तेल लगाने के फायदे-
आयुर्वेद में पैर के तलवों को रात को सोने से पहले मालिश करना बहुत फायदेमंद बताया गया है। रात को सोने से 30 से 40 मिनट पहले पैर के तलवों पर सरसों का तेल गर्म करके मालिश करें। लेकिन मालिश करने से पहले पैरों को अच्छी तरह धो जरूर लें।
Comments