अल्लू अर्जुन जेल से हुए रिहा, जेल में गुजारी रात कोर्ट ने दी अंतरिम राहत

अल्लू अर्जुन जेल से हुए रिहा, जेल में गुजारी रात कोर्ट ने दी अंतरिम राहत

अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर, 2024 को दोपहर 12 बजे हैदराबाद में जुबली हिल्स वाले बंगले पर अचानक पुलिस पहुंची और उन्हें संध्या थिएटर में एक महिला की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया था। तेलंगाना उच्च न्यायालय ने फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रदर्शन के दौरान महिला की मौत के मामले में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को चार सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत दे दी। वहीं इससे पहले हैदराबाद की एक अदालत ने एक्टर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था। जमानत मिलने के बावजूद अल्लू अर्जुन को जेल में रात काटनी पड़ी क्योंकि जेल अधिकारियों को शुक्रवार को देर रात तक कोर्ट की ऑर्डर कॉपी जेल प्रशासन को नहीं मिल पाई थी। इसके चलते अल्लू को रिहा नहीं किया गया। अब, आज ही यानी 14  दिसंबर, 2024 को अल्लू अर्जुन जेल से रिहा हुए 

संध्या थिएटर में महिला की मौत के मामले में फंसे अल्लू अर्जुन

साउथ सुपरस्टार को 13 दिसंबर को चिक्कड़पल्ली पुलिस ने उनके घर से हिरासत में लिया था, जिसके कई वीडियो भी सामने आए थे। अल्लू अर्जुन के खिलाफ BNS की धाराओं- 105 और 118 (1) के तहत केस दर्ज किया गया था। अभिनेता को पूछताछ के लिए चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन लाया गया, जिसके बाद उनकी कोर्ट में पेश हुई। संध्या थिएटर में मची भगदड़ के दौरान महिला की मौत के बाद उसके परिवार ने अभिनेता और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। अभिनेता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धार 108(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

क्या है मामला?

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को बीते दिन यानी 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। मामला बीते 4 दिसंबर को 'पुष्पा 2 द रुल' के प्रीमियर में हैदराबद के संध्या थिएटर में भगदड़मच गई, जिसमें एक 35 साल की महिला (रेवती) की मौत हो गई थी और 2 अन्य घायल हुए थे। महिला की मौत के सिलसिले में एक्टर को गिरफ्तार किया गया।

पुष्पा 2 का कलेक्शन

अल्लू अर्जुन की फिल्म  'पुष्पा 2 द रुल' बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 174.95 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी। अल्लू अर्जुन की फिल्म ने अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 762.1 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments