सोने में अचानक क्यों आई जबरदस्त गिरावट, आगे और घटेंगे या बढ़ेंगे भाव?

सोने में अचानक क्यों आई जबरदस्त गिरावट, आगे और घटेंगे या बढ़ेंगे भाव?

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की घरेलू हाजिर कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना शुक्रवार को 1,400 रुपये टूटकर 79,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। वहीं, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव भी 1,400 रुपये घटकर 79,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था। सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई थी। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी का हाजिर भाव 4,200 रुपये गिरकर 92,800 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। यह दिसंबर महीने में सबसे बड़ी गिरावट है।

क्यों आई सोने में बड़ी गिरावट?

सोने की कीमतों में बीते कुछ दिनों से तेजी आ रही थी। सोने की कीमत 5 हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। इसके बाद शुक्रवार को सोने में बड़ी गिरावट दर्ज हुई। एक्सपर्ट्स के अनुसार, आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की भारी बिकवाली के कारण ऐसा हुआ। दरअसल, अमेरिका में उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI) में गिरावट और साप्ताहिक बेरोजगारी दावों में बढ़ोतरी के बाद मुनाफावसूली तेज होने से सोने में तेज बिकवाली देखी गई। डॉलर में तेजी और अमेरिका में मिले-जुले वृहद आर्थिक आंकड़ों ने व्यापारियों को फेडरल रिजर्व की साल की आखिरी पॉलिसी बैठक से पहले मुनाफावसूली करने के लिए प्रेरित किया।

आगे बढ़ेंगे या घटेंगे दाम?

भले ही शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट हुई, लेकिन अगले हफ्ते में तेजी आने की उम्मीद है। अगले हफ्ते अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मदों के चलते ऐसा होने का अनुमान है। यूएस फेड की 17-18 दिसंबर को होने वाली बैठक में 0.25% रेट कट के 97% चांसेज हैं।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments