छत्तीसगढ़ के हर हिस्से में पुलिस ने शुरू किया सर्च अभियान,  50 से अधिक लोगों से कड़ी पूछताछ

छत्तीसगढ़ के हर हिस्से में पुलिस ने शुरू किया सर्च अभियान, 50 से अधिक लोगों से कड़ी पूछताछ

दुर्ग   : छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आज पुलिस ने बड़े स्तर पर सर्च अभियान चलाया। यह अभियान उन लोगों की पहचान और खोजबीन के लिए चलाया गया जो बिना सूचना दिए शहर में रह रहे हैं। पुलिस को इस बात की आशंका है कि इनमें कुछ संदिग्ध लोग शामिल हो सकते हैं। सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न इलाकों में जाकर 50 से अधिक लोगों से कड़ी पूछताछ की। जिन लोगों ने अपनी पहचान और ठहरने की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी, उनके खिलाफ सख्ती बरती गई। पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य शहर में सुरक्षा सुनिश्चित करना और संदिग्ध गतिविधियों को रोकना है।

पांच स्थानों पर छापेमारी

इस तलाशी अभियान में पांच अलग-अलग स्थानों को चिन्हित किया गया, जहां पुलिस ने गहन छानबीन की। इस अभियान में 200 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल थे। दुर्ग शहर के प्रमुख इलाकों में विशेष चेकिंग की गई और स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई गई। दुर्ग पुलिस ने बताया कि यह अभियान शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चलाया गया है। बिना सूचना रह रहे लोगों की पहचान करना और उनकी गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है ताकि किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि को रोका जा सके।

स्थानीय लोगों का सहयोग

पुलिस ने सर्च अभियान में स्थानीय लोगों से सहयोग मांगा। पुलिस ने निवासियों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में रहने वाले नए लोगों की जानकारी संबंधित थाने में दर्ज कराएं। इससे संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। दुर्ग पुलिस का यह अभियान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम है। लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए पुलिस सतर्क है और ऐसे सर्च अभियान भविष्य में भी चलाए जाने की संभावना है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments