BJP सांसद तेजस्वी सूर्या का कांग्रेस पर संविधान की आत्मा पर हमला करने का आरोप

BJP सांसद तेजस्वी सूर्या का कांग्रेस पर संविधान की आत्मा पर हमला करने का आरोप

लोकसभा में भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष और बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। दरअसल उन्होंने अपने भाषण के दौरान कांग्रेस को निशाने पर ले लिया। तेजस्वी सूर्या ने कहा कि कांग्रेस के मुताबिक ‘मुसलमान मुसलमान हो सकता है, ईसाई ईसाई हो सकता है, तो हिंदू को धर्मनिरपेक्ष क्यों होना चाहिए?’ इसके साथ ही उन्होंने अपने भाषण में कच्चाथीवू द्वीप विवाद का भी जिक्र किया।

तेजस्वी सूर्या ने अपने भाषण में कांग्रेस के अलावा डीएमके पर भी बड़ा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘जब यह सत्ता में थे तो उन्होंने भारत की अखंडता को भी तार-तार कर दिया। उन्होंने संविधान का उल्लंघन किया और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कच्चाथीवू द्वीप श्रीलंका को सौंप दिया।’

कांग्रेस और कम्युनिस्ट ने साथ मिलकर चुनाव में बाबा साहब अंबेडकर को हराने की कोशिश की?

दरअसल कम्युनिस्ट पार्टी के विपक्षी सदस्य ने भाषण के दौरान आरएसएस को लेकर बड़ी बात कही थी। विपक्षी सदस्य का कहना था कि बाबा साहब अंबेडकर और संविधान के खिलाफ आरएसएस रही है। वहीं इसका जवाब देते हुए तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस को भी निशाने पर लिया। तेजस्वी सूर्या ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी के विपक्षी सदस्य द्वारा कही यह बात बिल्कुल गलत है, एक बार नहीं बल्कि दो बार कांग्रेस और कम्युनिस्ट ने साथ मिलकर चुनाव में बाबा साहब अंबेडकर को जीतने से रोकने का काम किया था। तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबा साहब अंबेडकर को हराने का प्रयास पंडित जवाहरलाल नेहरू के निर्देश पर किया गया था। उन्होंने याद दिलाया कि कम्युनिस्ट नेता एस एस डांगे ने उस समय नारा दिया था कि ‘अपना वोट भले बर्बाद हो जाने दो लेकिन अंबेडकर को नहीं जितने देना है’ जबकि आरएसएस के कार्यकर्ता ने अंबेडकर को चुनाव जिताने के लिए इलेक्शन एजेंट के तौर पर काम किया था।

कच्चाथीवू द्वीप विवाद का भी जिक्र किया

वहीं अपने भाषण के दौरान सांसद तेजस्वी सूर्या ने कच्चाथीवू द्वीप विवाद का भी जिक्र किया। उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया। तेजस्वी सूर्या ने अपने भाषण में कहा कि डीएमके और कांग्रेस आज संविधान बचाने की बात करती है। जबकि यह सत्ता में जब तो इन्होनें भारत के संविधान को तार-तार कर दिया था। इन्होंने संविधान के आर्टिकल एक का उल्लंघन किया था और संसद को भरोसे में लिए बिना ही रणनीतिक रूप से कच्चाथीवू द्वीप श्रीलंका को सौंप दिया था। तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘भारत को हमेशा से ही एक देश के रूप में देखा जाता है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसा नहीं करती है। कांग्रेस पार्टी भारत को हमेशा एक देश नहीं बल्कि राज्यों का समूह मानती है। भारत को सिर्फ एक जमीन का टुकड़ा मानती है।’ तेजस्वी सूर्य ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को लेकर कहा कि कांग्रेस को क्षेत्र पर दावा छोड़ने में कोई भी परेशानी नहीं होती है। आज कांग्रेस की वजह से ही हमारे पास दक्षिण में सबसे महत्वपूर्ण कच्चाथीवू द्वीप नहीं हैं।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments