सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ  विविध आयोजन

सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ विविध आयोजन

बालोद :  शासन के निर्देशानुसार सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने पर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौंडीलोहारा में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इन कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को रंगोली प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता,क्विज आदि के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। शाला के छात्र छात्राओं द्वारा प्रदेश के मुखिया आदरणीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, श्री अरुण साव को पत्र लिखकर धन्यवाद ज्ञापित किया है। बच्चों ने अपनी भावनाओं को पोस्ट कार्ड द्वारा पत्र लिखकर व्यक्त किया, जिसमें दुर्गा, श्वेता, आयुषी, देविका, रोशनी,राधिका, तेज प्रकाश, गणेश्वर, प्रतीक,कुणाल,उज्जवल, प्रिया, शीतल, विवेक, टीलेश्वरी, विवेक, फाल्गुनी, पुष्पा, अनिकेत, मनीष, गरिमा आदि बच्चे शामिल थे।इसी प्रकार हेमा, सोनम, काजल, हिलेश्वरी, प्रियंका,लोकिता, माया ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को चित्रकारी के माध्यम से प्रदर्शित किया और शीतल, पुष्पा, मेघा, होमेश्वरी तथा नागेश्वरी ने शासन की छात्रों की हित में संचालित योजनाओं को रंगोली के माध्यम से उकेरा। क्विज प्रतियोगिता में दानिश्वर, सुकृति, रेशमी, वैशाली आदि बच्चों ने भाग लेकर यह साबित कर दिया कि वे सरकार द्वारा अपने और प्रदेश हित में लिये जा रहे फैसलों  से अनभिज्ञ नहीं है।

समस्त आयोजनों में मार्गदर्शक और  निर्णायक की भूमिका में सुश्री ऐनुका शार्वा, हेमंत साहू, सौरभ शर्मा थे।  विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री प्रदीप मेश्राम ने छत्तीसगढ़ शासन की छात्राओं के विकास के लिए चल रही सरस्वती सायकल योजना, नोनी सुरक्षा योजना बच्चों  के विकास के लिए लाभप्रद  बताया। महतारी वंदन योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर महीने 1,000 रुपये की राशि दी जाती है,  छत्तीसगढ़ महिला कोष ऋण योजना महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक मदद दी जाती है.  मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना खर्चीले विवाह को रोकने के लिए यह योजना चलाई जा रही है, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ बच्चियों की शिक्षा और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए यह योजना चलाई जा रही है, छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग की योजना है मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना निर्माण श्रमिक के पहले दो बच्चों को यह योजना मिलती है, निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना यह योजना पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए है.  मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना यह योजना निर्माण श्रमिक की दो अविवाहित बेटियों के लिए है।  सुश्री शार्वा ने अपार आईडी की जानकारी देते हुए जिन बच्चों के आधार आदि में त्रुटियां हैं उसे शीघ्र सुधार कर बनाने के लिए बच्चों को बताया तथा मध्यान्ह भोजन योजना, निःशुल्क पाठपुस्तक योजना,नेवता भोज, छात्रवृत्ति आदि जानकारी देते हुए जनहित में संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेते हुए स्वयं और प्रदेश के विकास में योगदान करने हेतु प्रेरित किया ।कार्यक्रम में  विद्यालय के व्याख्याता डी आर साहू, आर एस देशमुख,अविनाश साहू, डुप्ले साहू, आर एन योगी,लवन साहू, श्रीमती तेजेश्वरी साहू,दामन देशमुख, भारती साहू डामन देशमुख आदि उपस्थित थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments