बालोद जिले के इतिहास में डौंडीलोहारा मंडल मे भाजपा की पहली महिला मंडल अध्यक्ष बनाई गई कुसुम शर्मा..

बालोद जिले के इतिहास में डौंडीलोहारा मंडल मे भाजपा की पहली महिला मंडल अध्यक्ष बनाई गई कुसुम शर्मा..

डौंडीलोहारा :  प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी की सदस्य कुसुम शर्मा को भाजपा मंडल डौंडीलोहारा का अध्यक्ष बनाया गया हैं।शुक्रवार को चुनाव प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने डौंडीलोहारा पहुंचकर स्थानीय सरस्वती शिशु मन्दिर में आयोजित कार्यक्रम में उनके नाम की घोषणा की ।इस दौरान उनके साथ उनके सहयोगी विनोद कौशिक, छाया विधायक व प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष दिलिप शर्मा, राकेश यादव, छाया विधायक बालोंदभाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष रूपेश सिन्हा व कई अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजुद रहे।भाजपा नेताओं ने जानकारी देते हुए बताया की बालोद जिले के इतिहास में यह पहली बार है जब पार्टी व संगठन की ओर से किसी महिला को मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डौंडीलोहारा मंडल के लिए मंडल अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने जैसे ही श्रीमती कुसुमशर्मा के नाम की घोषणा की वहां उपस्थित  महिला कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी दिन भर उन्हें बधाई देने वालो का ताता लगा रहा।  इस खुशी के मौके पर डौडी लोहारा ग्राम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कीभाजपा नेता होरीलाल रावटे, जयेश ठाकुर ज़िलामंत्री भाजपा विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष बलराम गुप्ता,जयलाल मालेकर, जसराज शर्मा, इकबाल अरोड़ा, पूनम जैन, संजय दुबे, हरीश कटझरे, सुरेश केसरवानी, दिनेश जैन, दुष्यंत गिरी गोस्वामी, मनोज भंडारी, सूरजभान साहू, हेमलाल देशलहरा,हीरा ठाकुर,जीवराखन कौमार्य , डोमेन्द्र देशमुख,तुकाराम साहू, धर्मेंद्र निषाद, मोहन निषाद, उत्तरा खरे, पूनम लोढ़ा, रवि जैन, सुरेश देशमुख, डेविड बारले, टेकराम सिन्हा,होत्रीनंदन मिश्रा, उत्तम मालेकर, प्यारे निषाद, प्रतीक जैन,दारा सिंघ भोसारय, धीरेन्द्र टांक, राजू सिन्हा, संतोष यादव, धीरज लोढ़ा, दिलीप बाफना, राहुल सांखला, दीपक थवानी, बलदाऊ सेन, पूर्णिमा, आरती संचेती, ने कुसुम शर्मा को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर ख़ुशी जाहिर करते हुए बधाई दी।  "नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि "पार्टी द्वारा डौंडीलोहारा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर अत्यंत प्रसन्न हु। पार्टी के सभी वरिष्ठजनो के आशीर्वाद से आज मुझे यह जिम्मेदारी मिली है इसके लिए सभी की आभारी हूं।"










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments