2025 की शुरुआत से पहले राशि अनुसार कर लें ये काम, नए साल में बढ़ाता रहेगा बैंक बैलेंस

2025 की शुरुआत से पहले राशि अनुसार कर लें ये काम, नए साल में बढ़ाता रहेगा बैंक बैलेंस

साल 2025 की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। हर व्यक्ति सोचता है कि, नए वर्ष में उसे उन्नति मिले। सुख और संपन्नता उसके जीवन में बनी रहे। अगर आप भी यही चाहते हैं, तो नया साल शुरू होने से पहले आपको राशि अनुसार कुछ ज्योतिषीय उपाय करने चाहिए। यह उपाय बेहद आसान हैं और इन्हें करने पर आपको साल 2025 में आर्थिक उन्नति मिल सकती है। साथ ही आप कर्ज से भी मुक्ति पा सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इन उपायों के बारे में। 

मेष (Aries)

मेष राशि के लोगों को साल 2025 की शुरुआत से पहले हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। लाल रंग के वस्त्र पहनने चाहिए और साथ ही तांबे के बर्तन में जल पीना चाहिए। अगर आप नए साल से पहले ये काम करते हैं तो धन और खुशियां अगले साल में आपको प्राप्त होंगी। 

वृषभ (Taurus)
शुक्र के स्वामित्व वाली वृषभ राशि के जातकों को 2025 की शुरुआत से पहले सफेद चीजों का दान करना चाहिए। जैसे- दही, दूध आदि। इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों का सामर्थ्य अनुसार मदद करें। आपके द्वारा किए गये ये कार्य नए साल में आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाएंगे। 

मिथुन (Gemini)
इस राशि वालों को हरे रंग की वस्तुओं का दान नए साल की शुरुआत से पहले करना चाहिए और साथ ही बच्चों को स्टेशनरी का सामान उपहार में देना चाहिए। इससे आपके धन में वृद्धि होगी। 

कर्क (Cancer)
आपको नए साल की शुरुआत से पहले किसी शिव मंदिर में जाकर पूजा करना चाहिए। इसके साथ ही जरूरत मंद लोगों को दूध और चावल भी आप दान कर सकते हैं। यह उपाय नये साल में आपको धन लाभ दिलाएगा। 

सिंह (Leo)
इस राशि वालों को नए साल से पहले गुड़, गेहूं और संभव हो तो कुछ मात्रा में स्वर्ण का दान करना चाहिए। ये उपाय आपको नए साल में आर्थिक स्थिरता देंगे। आपकी आय में वृद्धि होगी।

कन्या (Virgo)
बुध के स्वामित्व वाली कन्या राशि के लोगों को दिसंबर के अंतिम सप्ताह में हरे वस्त्र और मूंग दाल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से नए साल की शुरुआत अच्छी होगी और धन प्राप्ति के योग बनेंगे। 

तुला (Libra)
इस राशि वालों को सफेद रंग के वस्त्र पहनने चाहिए और इत्र, गुलाबी रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए। इससे आपका शुक्र मजबूत होगा और नए साल में आप आर्थिक उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। 

वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक वालों को लाल रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए और मसूर की दाल का दान करना चाहिए। साथ ही मंगल के मंत्र “ॐ अंगारकाय नमः” का नए साल से पूर्व 108 बार जप करना चाहिए। यह कार्य आपको धन लाभ दिला सकते हैं। 

धनु (Sagittarius)
गुरु ग्रह की राशि धनु वालों को न्यू ईयर से पहले केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही आप पीली वस्तुओं जैसे- चना दाल, हल्दी आदि का दान कर सकते हैं। आपका ऐसा करना नए साल में आर्थिक रूप से आपको मजबूत करेगा। 

मकर (Capricorn)
नए साल की शुरुआत से पहले मकर राशि वालों को लोहे की चीजों और काले तिल का दान करना चाहिए। यह आसान से उपाय आपको नए साल में आर्थिक तंगियों से दूर करेंगे। 

कुंभ (Aquarius)
आपका नया साल शुरू होने से पहले शनि देव की उपासना अवश्य करनी चाहिए। अगर संभव हो तो काले वस्त्र और उड़द की दाल का दान करें। यह उपाय करने से आफको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा और 2025 में धन लाभ आप पाएंगे। 

मीन (Pisces)
2025 की शुरुआत से पहले मीन राशि के जातकों को भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए, आप विष्णु मंदिर जाकर भी पूजा करें तो अच्छा रहेगा। इसके साथ ही पीली वस्तुओं का दान करने से भी आपको नए साल में आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। 






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments