मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और स्मारक को लेकर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रही है। इस बीच राहुल गांधी ने शुक्रवार , 27 दिसंबर को मोदी सरकार पर मनमोहन सिंह का अपमान करने का आरोप लगाया।
इन आरोपों पर बीजेपी सांसद और पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने पलटवार किया है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस ने सरदार पटेल से लेकर नरसिम्हा राव तक सभी का अपमान किया। राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह को भी नहीं बख्शा।
संबित पात्रा का संगीन आरोप
भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संबित पात्रा ने कहा, "जब पूरा देश एक पुण्य शहीद की मौत पर शोक मना रहा है, तब भी राहुल गांधी और गांधी परिवार अपनी राजनीति से बाज नहीं आ रहे हैं। यह कांग्रेस और गांधी परिवार की राजनीति है। कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव का अपमान किया था। डॉ. मनमोहन सिंह बहुत बड़े कद के व्यक्ति हैं। राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह का भी अपमान किया था। इतना ही नहीं, कांग्रेस ने अटल बिहारी वाजपेयी का भी अपमान किया। कांग्रेस पार्टी मनमोहन सिंह पर भ्रामक प्रचार कर रही है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्मारक बनाने का फैसला किया है।
गौरव भाटिया ने कसा तंज
भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कांग्रेस, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के लोग डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान का दिल से सम्मान करते हैं, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को कांग्रेस ने वह अंतिम संस्कार क्यों नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे।
Comments