घर में सात दौड़ते घोड़ों का फोटो लगाना : शुभ माना जाता है, जो जीवन में सकारात्मकता और प्रगति लेकर आता है। अधिकतर घरों, दुकानों और ऑफिसों में सात दौड़ते घोड़ों के फोटो लगाए जाते हैं।
इस फोटो के बारे में मान्यता है कि यह जीवन, नौकरी और व्यापार में वृद्धि और समृद्धि लाता है।
सही दिशा का चयन
सात दौड़ते घोड़ों का फोटो घर में पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। ये दिशाएं धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं। इसके अलावा, पश्चिम और दक्षिण दिशा में दौड़ते घोड़ों का फोटो लगाना टालें, क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।
फोटो का महत्व
सात दौड़ते घोड़े गति, शक्ति और स्थिरता का प्रतीक हैं। वास्तु में सात दौड़ते घोड़ों का फोटो अत्यंत शुभ माना जाता है। क्योंकि 7 अंक समृद्धि और सफलता का प्रतीक है।
फोटो का सही स्वरूप
दौड़ते घोड़े पूरी ऊर्जा और ताकत दिखाते हुए होने चाहिए। फोटो में सूर्य उदय का दृश्य होना चाहिए। ऐसा फोटो शुभ माना जाता है। इसके अलावा घोड़ों के चेहरे स्पष्ट और सामने की ओर होने चाहिए।
स्थान का चयन
फोटो को घर के ड्रॉइंग रूम, लिविंग रूम या ऑफिस के प्रवेशद्वार के पास लगाएं। इन स्थानों से ऊर्जा का सकारात्मक प्रवाह होता है।
लगाने की विधि
सात दौड़ते घोड़ों का फोटो हमेशा आंखों की समान ऊंचाई पर लगाना चाहिए। फोटो को साफ रखें।
लाभ
सात दौड़ते घोड़ों का फोटो लगाने से आर्थिक प्रगति और समृद्धि आती है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा, व्यापार या करियर में गति आती है। इसके अलावा, घर में दौड़ते घोड़ों का फोटो लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
इन बातों का रखें ध्यान
फोटो को सही ढंग से लगाएं और नियमित रूप से उसकी सफाई करें। टूटा या कांच फटा हुआ फोटो कभी न लगाएं।
Comments