गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार :कसडोल विधानसभा एवं बलौदाबाजार जिला का धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध तुरतुरिया भगवान राम के वन गमन काल की स्थिति की प्रामाणिकता को दर्शाता है।यहां भगवान राम के सुपुत्र लव एवं कुश की जन्मस्थली के लिए भी विश्व प्रसिद्ध स्थल है।आपको बताते चले कि यहां मातागढ़ पहाड़ी पर विराजित माँ काली का दिव्य दर्शन के लिए भक्तों की अपार भीड़ हर समय उमड़ती है।छत्तीसगढ़ की पयर्टन स्थलों मेंतुरतुरिया का नाम भी अंकित है।यंहा बारह महीने पयर्टकों का आना जाना लगा रहता है।जिसके चलते भीड़ भाड़ बड़ी संख्या में दिखाई देता है।जहां सुरक्षा व्यवस्था पुलिस प्रशासन, वन विभाग सहित प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होती है।
इसके अलावा लोगों को बड़ी लम्बी दूरी तय कर कानूनी सुरक्षा एवं फरियाद के लिए वनांचल तुरतुरिया क्षेत्र के लोगों कई किलोमीटर की दूरी तय कर बया पुलिस चौकी आना पड़ता था जिससे अब लोगों को बया पुलिस चौकी न जाकर तुरतुरिया पुलिस चौकी जाने में सुविधा होगी क्योंकि कसडोल विधानसभा के लाडले विधायक संदीप साहू के सार्थक मांग एवं छत्तीसगढ़ के जनहितैषी उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा के स्वीकृति से कसडोल विकास खण्ड अन्तर्गत आने वाले धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थल तुरतुरिया को पुलिस चौकी का दर्जा प्राप्त हुआ है।जिससे लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं विधायक संदीप साहू के प्रति धन्यवाद आभार जताया है।