परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद /छुरा : विकासखंड छुरा अंतर्गत ग्राम सिवनी में शिक्षक यशवंत नायक एवं श्रीमती मोनी नायक एवं उनके परिवार के द्वारा स्व धनानंद नायक दादा एवं स्व श्रीमती सोनकी बाई नायक दादी की स्मृति में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का बड़े ही भव्यता पूर्वक आयोजन किया गया है। जहां आज चौथे दिन कथा का श्रवण करने क्षेत्र भर से लोग पहुंच कर बड़ी संख्या में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का श्रवण किये।
पुज्य गुरूदेव श्री स्वामी भानु प्रताप जी महराज कृष्ण कुंज आश्रम वृंदावन धाम पहाड़पुर प्रतापगढ़ अवध (अयोध्या) के सानिध्य में भगवताचार्य भगवतविद् आचार्य सुभाष जी महराज हैं वहीं परायणकर्ता एवं वेदिपुजन पंडित कपिल शास्त्री व पंडित आशीष शास्त्री हैं। जहां प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक भागवत कथा सुनाया जाता है। जहां आज श्री राम जन्म, कृष्ण जन्म एवं जन्मोत्सव मनाया गया।
इस आयोजन हेतु ग्राम सिवनी के सभी ग्रामवासी पुरे सहयोग कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद कर रहे हैं। और गांव में एक आनंद का माहौल बना हुआ है वहीं भागवत कथा श्रवण करने हेतु क्षेत्र भर से भारी संख्या लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जिसका प्रारंभ 26 दिसंबर से हुआ है और समापन 2 जनवरी 2025 को होगा।
Comments