अगर आप भी जा रही हैं महाकुंभ, तो यहां जानिए कहां है सस्ते और अच्छे स्टे की व्यवस्था

अगर आप भी जा रही हैं महाकुंभ, तो यहां जानिए कहां है सस्ते और अच्छे स्टे की व्यवस्था

साल 2025 में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है, जो इस बार प्रयागराज में लगने जा रहा है। 12 वर्ष के बाद लगने वाले इस धार्मिक उत्सव में देश-विदेश से लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। बता दें इस बार प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ मेले का आयोजन किया जाएगा। अगर आप इस बार महाकुंभ मेले में जाने का सोच रहे हैं, तो कुछ तैयारियां पहले से कर लेना बेहतर रहेगा। ऐसी जगहों पर आमतौर पर रूकने की दिक्कत होती है। साथ ही भीड़ ज्यादा होने पर होटल्स की कीमतें भी बढ़ जाती हैं।

ऐसे में, बहुत से लोग बजट को ध्यान में रखते हुए आश्रम या धर्मशालाओं में ठहरना पसंद करते हैं। अगर आप प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने के लिए जा रहे हैं, तो इस लेख में आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप कम खर्च में आराम से रह सकते हैं।

संगम स्थल पर बने रैन-बसेरा

अगर आप दूर से आ रहे हैं, तो पहले से यहां पर मौजूद सस्ते होटल और आश्रम को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। अगर आप संगम स्थल पर रुकना चाहते हैं, तो बता दें कि आप इसके लिए यहां पर स्थित रैन बसेरा में रुक सकते हैं। रैन बसेरा पूरी तरह से मुफ्त है। यहां रुकने के लिए आपको केवल मोबाइल नंबर लिखवाकर रख सकते हैं।

तीर्थ पुरोहित पंडाल

संगम क्षेत्र में तीर्थ पुरोहित के लिए एक जगह निर्धारित की जाती है, जहां पर वह अलग-अलग पंडाल बनाकर रहते हैं। ऐसे में अगर संगम क्षेत्र में रुकना चाहते हैं, तो आप तीर्थ पुरोहित द्वारा तैयार किए गए पंडाल में रुक सकते है। इसके लिए आपको उन्हें अपनी पूरी बात बताएं और आप कितने दिन रुकना चाहते है इसकी जानकारी दें। वह आपको रूकने की अनुमति दे सकते हैं।

गंगा के पूर्वी क्षेत्र झूंसी
अगर ऊपर बताए गए स्थल पर आपको रुकने की जगह नहीं मिलती है, तो आप गंगा के पूर्वी क्षेत्र झूंसी में जाकर रुक सकते हैं। झूंसी में बनाएं गए आश्रम में जाकर आप रूक सकते हैं। यहां रुकने के लिए आपको कुछ पैसे देने पड़ सकते हैं। आश्रम में रुकने के साथ ही नहाने की उचित व्यवस्था भी मिलती है। यहां आप कितने दिन रुकना चाहते हैं उसके लिए पहले से बताना पडे़गा। (प्रयागराज में रुकने के लिए होटल)

दरागंज क्षेत्र पश्चिम तट

महाकुंभ मेले में घूमने और स्नान करने के लिए अगर आप दूर-दराज क्षेत्र से आ रहे हैं, तो आप पश्चिम तट पर स्थित दरागंज क्षेत्र में स्थित आश्रम और धर्मशाला में रुक सकते हैं। ये जगहें आपके बजट में मिल जाएंगे।






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments