दीक्षा और श्रुति खेलो इंडिया राष्ट्रीय योग स्पर्धा में करेंगी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

दीक्षा और श्रुति खेलो इंडिया राष्ट्रीय योग स्पर्धा में करेंगी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

राजनांदगाँव :  शहर की प्रतिभावान दो महिला योग खिलाड़ी दीक्षा ताम्रकार और श्रुति ताम्रकार दोनों ही बहनों का चयन आगामी दिनांक 05 से 07 जनवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दोनों ही खिलाड़ी अपने योग प्रशिक्षक किशोर माहेश्वरी के साथ आज शाम की ट्रेन समता सुपर फास्ट एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुई है। दोनों ही खिलाड़ी शहर के योगाचार्य  किशोर माहेश्वरी कुशल मार्गदर्शन में नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

शहर के योगाचार्य किशोर माहेश्वरी ने उक्तशय की जानकारी देते हुए बताया कि, दीक्षा ताम्रकार और ताम्रकार दोनों ही सगी बहने हैं और दोनों ही प्रतिभाशाली हैं और अपने खेल कौशल से संस्कारधानी नगरी सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम बीते कुछ वर्षों से लगातार रौशन कर रही है। बीते वर्ष 24-25 अगस्त को जोधपुर में आयोजित वेस्ट जोन खेलो इंडिया वूमेंस लीग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आर्टिस्टिक पेयर इवेंट के लिए हुआ है। उनकी यह उपलब्धि हमारे लिए भी गौरव का विषय इसलिए भी है क्योंकि, छत्तीसगढ़ प्रदेश के 26 खिलाड़ियों में से केवलमात्र इन दोनों ही खिलाड़ियों का चयन उक्त राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा के लिए हुआ है। उनके इस पूरे सफर में छत्तीसगढ़ योगासन संघ के प्रमुख पदाधिकारी डोमेंद्र देवांगन का मार्गदर्शन उन्हें लगातार प्राप्त होता रहा है और उन्होंने भी उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने अग्रिम शुभकामनाएं दी है। छत्तीसगढ़ योगासन संघ के अध्यक्ष जयंत भारती और महासचिव मेजर सिंह का भी उन्हें आशीर्वाद प्राप्त हुआ। दोनों ही खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के लिए इष्ट मित्रों सहित परिवारजनों ने उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की है।






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments