दीग्गज टू-व्हीलर कंपनी टीवीएस मोटर ने दिसंबर 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 3,21,687 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी TVS की दोपहिया की अच्छी डिमांड है।
कंपनी ने साल 2023 की तुलना में 6.55% की बढ़ोतरी दर्ज की है। आइए TVS Motor Sales पर नजर डालते हैं।
TVS Bikes & Scooters की डिमांड: टीवीएस मोटर ने दिसंबर 2024 में टोटल 3,12,002 टू-व्हीलर्स बेचे हैं, जो पिछले साल-2023 के बिकीं 2,90,064 यूनिट्स से 7.56% अधिक है। कंपनी ने 3,12,002 टू-व्हीलर्स में से 2,15,075 यूनिट्स घरेलू बाजार में बेची है, जबकि 96,927 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया गया है।
विदेशों में बढ़ी मांग: टीवीएस मोटर्स ने विदेशी एक्सपोर्ट के मामले में 29.11% की बढ़ोतरी दर्ज की है। बता दें, TVS ने साल 2023 में 85,391 यूनिट्स टू-व्हीलर्स एक्सपोर्ट किए थे, जबकि साल 2024 में यह आंकड़ा 96,927 यूनिट्स का है। टीवीएस की बिक्री में सस्ते कम्यूटर बाइक और इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
TVS iQube: यह कंपनी का एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसकी कीमत 1.07 लाख रुपये से 1.37 लाख रुपये एक्स-शोरूम के बीच है। इसमें 2.2 kWh, 3.4 kWh और 5.1 kWh के बैटरी पैक मिलते हैं। इसका रेंज क्रमश: 75 से 150 किलोमीटर के बीच है।
TVS Sport: यह कंपनी की लाइनअप में शामिल सबसे सस्ती और पॉपुलर बाइक है। इसकी कीमत 60 हजार रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है। इस बाइक में 109.7cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह बाइक करीब 70 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
टीवीएस स्पोर्ट की टॉप स्पीड 90Kmph की है। इसमें एनालॉग इंस्ट्रूमेंट पैनल, आकर्षक हेडलाइट, एलईडी डीआरएल जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। इसमें ड्रम ब्रेक दिया गया है। इस बाइक का वजन करीब 112 किलोग्राम है।
TVS Apache RTR 160: यह बाइक युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है। इसकी शुरूआती कीमत 1.20 लाख रुपये एक्स शोरूम है। TVS Apache RTR 160 बाइक में 159.7 सीसी सिंगल सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 15.82 PS की अधिकतम पावर और 13.85 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है।
यह 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। इसका माइलेज करीब 50KMPL है। TVS Apache RTR 160 में स्पोर्ट्स, अर्बन और रेन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, क्रैश अलर्ट समेत कई फीचर्स मिलते हैं।
Comments