रणबीर कपूर को राम मंदिर उदघाटन में बुलाए जाने पर जताई आपत्ति..हुआ जमकर विरोध

रणबीर कपूर को राम मंदिर उदघाटन में बुलाए जाने पर जताई आपत्ति..हुआ जमकर विरोध

सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य इन दिनों अपना बात को खुलकर कह रहे हैं और फिल्म इंडस्ट्री की आलोचना भी कर रहे हैं। अब उन्होंने रणबीर कपूर को राम मंदिर उद्घाटन में बुलाए जाने पर आपत्ति जताई है और कहा है कि गोमांस खाने वाले को क्यों बुलाया। आइए बताते हैं पूरी बात।

सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन में सेलेब्स को लेकर काफी कुछ बोला है और भड़ास निकाली है। उन्होंने रणबीर कपूर को बुलाए जाने के बारे में भी कमेंट किया जिसने विवाद खड़ा कर दिया है। बॉलीवुड ठिकाना को दिए एक इंटरव्यू में अभिजीत ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, 'जब राम मंदिर का उद्घाटन हुआ तो गो मांस खाने वाले को आमंत्रित किया गया और आप गौ को माता कहते हैं।'

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ, विक्की कौशल, आलिया भट्ट और आयुष्मान खुराना सहित कई बॉलीवुड सितारों ने हिस्सा लिया। हालांकि, रणबीर कपूर पर अभिजीत के कमेंट ने फैंस के बीच एक बहस फिर से छेड़ दी है। गोमांस खाने के बारे में रणबीर कपूर का 2011 का कमेंट खूब वायरल हुआ था। उनकी 2022 की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रचार के दौरान भी ये बात सामने आई, जिसके कारण बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

रणबीर कपूर का 'बीफ कमेंट'

कार्यकर्ताओं ने एक्टर के कमेंट को आपत्तिजनक बताते हुए रणबीर और उनकी पत्नी आलिया भट्ट को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया। अभिजीत ने 2013 की फिल्म 'बेशरम' के अपने गाने 'दिल का जो हाल है' पर बात करते हुए फिल्म इंडस्ट्री की आलोचना की। अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर सिंगर ने कहा, 'भगवान का शुक्र है, मैं इस युग का गायक नहीं हूं। मैंने एक सुपर फ्लॉप फिल्म में दिल का जो हाल है गाना गाया था। गाना हिट नहीं था। गाने की फिल्म के बारे में कोई नहीं जानत। अगर आप गाना बजाएंगे तो आपको पता चल जाएगा कि इसे किसने गाया है।'

अभिजीत को अपने गाने पर गर्व

उन्होंने कहा, 'यहां तक कि अगर सबसे फ्लॉप गाना भी बजता है, तो लोगों को पता चल जाएगा कि यह किसका गाना है, न कि इससे जुड़े हीरो या फिल्म का। यह प्रॉपर्टी म्यूजिक कंपनी की है। उनके पास अधिकार हैं और हमें रॉयल्टी नहीं मिलती। हालांकि, हर किसी के पास कान होते हैं और जो आवाज़ कानों और दिल तक जाती है वह मेरी है।'

फ्लॉप थी 'बेशरम'

अभिनव कश्यप के डायरेक्शन में बनी 'बेशरम' में रणबीर कपूर के साथ पल्लवी शारदा, ऋषि कपूर और नीतू कपूर थे। फिल्म की आलोचना की गई और यह बॉक्स पर असफल रही।






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments