भारतीय जनता पार्टी बालोद जिला के नए अध्यक्ष बनाए गए चेमन देशमुख

भारतीय जनता पार्टी बालोद जिला के नए अध्यक्ष बनाए गए चेमन देशमुख

बालोद : भारतीय जनता पार्टी बालोद जिला के नए अध्यक्ष ग्राम सुरेगांव निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता चेमन देशमुख को बनाया गया है। लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी में संगठन में विभिन्न पदों पर कार्य करने का उनके अनुभव के कारण उन्हें बालोद जिला का नेतृत्व सौंपा गया है। चेमन देशमुख वर्तमान में प्रदेश संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभा रहे हैं। चेमन देशमुख के नाम की घोषणा होते ही बालोद जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशियां मनाई।

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन चुनाव के तहत आज जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी। इसमें बालोद जिला अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता व डौंडीलोहारा क्षेत्र के जाने-माने भाजपा नेता के चेमन देशमुख की नियुक्ति की है। चेमन देशमुख लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय हैं। संगठन को मजबूत करने वे लगातार कई पदों पर आसीन रहे हैं। प्रदेश स्तर पर भी मिली जिम्मेदारियों का उन्होंने बखूबी निर्वहन किया है। विधानसभा चुनाव के दौरान भी उनके नाम की चर्चा थी लेकिन उन्होंने संगठन को महत्व दिया और संगठन द्वारा घोषित प्रत्याशी के पक्ष में पूरी जी जान से काम किया। यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष के रूप में उनके नाम को सभी लोगों की सहमति मिली।

महामंत्री से जिला अध्यक्ष के रूप में पदोन्नति

नवनियुक्त जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख इससे पहले भाजपा जिला में महामंत्री के पद पर आसीन थे। महामंत्री के बाद उन्हें अब वर्तमान में अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले वे खेरथा मंडल में भी पहले महामंत्री बने और महामंत्री के बाद उनको अध्यक्ष बनाया गया था। इस तरह संगठन में रहते हुए वे लगातार भाजपा को मजबूत बनाते हुए ऊंचे पदों पर बढ़ते रहे हैं।

अपनी क्षमता से तय किया बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक का राजनीतिक सफर

चेमन देशमुख ने भारतीय जनता पार्टी के संगठन में बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक अपनी राजनीतिक सफर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। बूथ कार्यकर्ता से राजनीतिक सफर शुरू हुआ जो निरंतर आगे बढ़ रहा है। क्षेत्र के बूथ प्रभारी बनाए गए फिर बाद में खेरथा मंडल में प्रमुख जिम्मेदारी दी गई, फिर जिला में भी जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बनाए गए, पिछड़ा वर्ग बालोद जिला अध्यक्ष की भी उन्हें जिम्मेदारी दी गई। सहकारिता के क्षेत्र में भी भाजपा संगठन ने उन्हें कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी सौंपी। सभी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन के चलते ही उन्हें जिला अध्यक्ष बनाया गया है। कूर्मि समाज में भी उन्हें कई जिम्मेदारियां मिली। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ कुर्मी क्षत्रिय समाज बालोद जिला के महामंत्री भी हैं।

लगातार सक्रिय रहने के कारण सबके चहेते हैं चेमन

बताया जाता है कि चेमन देशमुख लगातार संगठन में सक्रिय रहते हैं। यही वजह है कि वे प्रदेश स्तर के सभी नेताओं के चहेते हैं। उन्हें किसी एक गुट का नहीं माना जाता है। यही वजह है कि जैसे ही उनके नाम पर चर्चा शुरू हुई सभी लोगों ने एकमत से उनके नाम पर आम सहमति बना दी।






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments