पुनः सुकमा भाजपा जिला अध्यक्ष निर्वाचित, हुए धनीराम बारसे

पुनः सुकमा भाजपा जिला अध्यक्ष निर्वाचित, हुए धनीराम बारसे

सुकमा :  भारतीय जनता पार्टी संगठन महापर्व के तहत चल रहे संगठनात्मक चुनाव के तहत प्रदेश भाजपा संगठन ने लगभग छत्‍तीसगढ़ में आखिरकार बीजेपी संगठन के लगभग सभी जिलों के जिलाध्‍यक्षों की नियुक्ति कर दी है। इसको लेकर पिछले दिनों दिल्‍ली में बैठक आयोजित की गई थी। जहां बंद लिफाफे में हर जिले से तीन दावेदारों के नाम भेजे गए थे। दिल्‍ली में बीजेपी हाई कमान की बैठक में मंथन के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश के बीजेपी जिलाध्‍यक्षों की बंद लिफाफे में नाम तय कर दिल्‍ली से भेज दिए गए हैं।अब संगठन द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक व चुनाव अधिकारी हर जिले में जाकर जिलाध्यक्ष को उनको मिलने वाली नई जिम्‍मेदारी के बारे में सूचना देकर लिफाफा खोल रहे हैं।

सुकमा जिले की बात करें तो वर्तमान जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे को पुनः संगठन ने अंतिम मुहर लगा दी है, सुकमा के जिला चुनाव आधिकारी दिनेश कश्यप ने अटल सदन भाजपा जिला कार्यालय सुकमा में लिफाफा खोलकर किया पुनः धनीराम बारसे के नाम का ऐलान। सुकमा के भाजपा जिला कार्यालय में पूरी प्रक्रिया के तहत यह कार्य किया गया | भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य हूंगा राम मरकाम, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज देव, विधानसभा प्रत्याशी रहे सोयम मुका, जिला उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, जिला महामंत्री कोरसा सन्नू, विश्वराज सिंह समेत उपस्थित कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर,मिठाई खिलाकर पुनः भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर धनीराम बारसे को बधाई दी । जिलाध्यक्ष धनीराम बारसे ने प्रेस वार्ता में कहा मैं शीर्ष नेतृत्व समेत सभी संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को धन्यवाद देता हूँ।

भाजपा में रहकर कार्यकर्ता के रूप में कार्य करना मेरे लिए गर्व का विषय है, भाजपा ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जहां साधारण कार्यकर्ता बूथ से लेकर उच्चतम पद तक पहुंच कर स्थापित हो सकता है,आगे संगठन से जो भी दिशा निर्देश मिलेंगे उस पर पूरी निष्ठा से कार्य करूँगा और सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी और संगठन को मजबूत करने का काम करूंगा। इस दौरान समस्त भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे |






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments