सभी पत्तों में पान का पत्ता ही क्यों खाया जाता है,कितना फायदेमंद है मानव स्वास्थ्य के लिए..

सभी पत्तों में पान का पत्ता ही क्यों खाया जाता है,कितना फायदेमंद है मानव स्वास्थ्य के लिए..

भारतीय परंपरा में पान के पत्ते का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है। पान का पत्ता भगवान की पूजा से लेकर शादी तक में उपयोग में लाया जाता है, इसके अलावा पान के पत्ते में कई चीजों को लगाकर पान भी खाना जाता है। जिससे सेहत को अनेक लाभ मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाना खाने के बाद पान का पत्ता चबाना भी सेहत के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। पोषक तत्वों से भरपूर पान के पत्ते का सेहत के लिए कई तरीकों से आयुर्वेद में उपयोग बताया गया है। पान के पत्तों में कई तरह के जरूरी कम्पाउंड के साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में सहायक हो सकते हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) खाना खाने के बाद पान का पत्ता खाने के फायदे बता रहे हैं।

1. आजकल लोगों को अक्सर खाना खाने के बाद एसिडिटी और गैस की समस्या होती है, जिससे निजात पाने के लिए आप रोजाना पान का पत्ता खा सकते हैं। पान के पत्ते में मौजूद नेचुरल तत्व पाचन क्रिया को बेहतर करने में सहायक होते हैं, जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं।

2. खाना खाने के बाद पान का पत्ता चबाने से अल्सर जैसी गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।

3.पान के पत्ते का सेवन शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल (Control blood sugar level) रखने में सहायक हो सकता है और डायबिटीज के खतरों को कम करता है।

4.. पान के पत्ते में मौजूद एंटी-फंगल गुण पेट के खराब बैक्टीरिया को कम करने में मदद करते हैं और अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं।

5.. पान के पत्ते में मौजूद एंटी-फंगल गुण पेट के खराब बैक्टीरिया को कम करने में मदद करते हैं और अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं।

6.. पान के पत्ते में मौजूद टैनिन और प्रोपेन शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक हो सकते हैं, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।

7. खाना खाने के बाद पान का पत्ता खाने से दिमाग को शांति मिलती है, जो कि मानसिक तनाव को कम करने में मदद करता है। जिससे इंसान का मूड भी अच्छा रहता है।

8. पान का पत्ता शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में सहायक हो सकता है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।

9. पान के पत्ते में मौजूद विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स ड्राईनेस और झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं, जिससे स्किन जवां बनी रहती है। स्किन के लिए पान का पत्ता एक एंटी एजिंग की तरह काम कर सकता है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments