परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद / छुरा : घटना वन परिक्षेत्र छुरा के मोगरा बीट का बताया जा रहा है जहां लगभग दो साल के तेंदुए की मौत किसी अज्ञात वाहन के ठोकर से मारने से हो गया है। बीते रात लगभग नौ बजे छुरा मुख्यालय से लगभग दस किलोमीटर दूर ग्राम मोगरा के पास मुख्य मार्ग में मृत अवस्था में तेंदुए का शव मिला। जिसके सुचना पर वन विभाग के अधिकारी पहुंचे और पंचनामा कार्यवाही कर घटना स्थल का मुआयना किये। तत्पश्चात मृत तेंदुए का शव आज छुरा मुख्यालय वन विभाग लाया गया। जहां गरियाबंद डीएफओ लक्ष्मण सिंग व छुरा रेंजर धीरेन्द्र साहू और वन विभाग के अधिकारी व पशु चिकित्सक के पी शर्मा व डाक्टरों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम कर मृत तेंदुए का अंतिम संस्कार पत्ता गोदाम प्रांगण में किया गया।
Comments