अंचल में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया छेरछेरा पर्व 

अंचल में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया छेरछेरा पर्व 

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद / छुरा  :  जिले व प्रदेश सहित पूरे छुरा अंचल में महादान और फसल उत्सव के रूप मनाया जाने वाला छेरछेरा पर्व बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया ।यह पर्व छत्तीसगढ़ के सामाजिक समरसता और समृद्ध दानशीलता का प्रतीक है। वहीं इस अवसर पर गांव में लोग एक दूसरे मिलकर इस त्यौहार पर बधाई एवं शुभकामनाएं भी देते हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में नई फसल के घर आने की खुशी में पौष मास की पूर्णिमा को छेरछेरा पुन्नी का त्यौहार मनाया जाता है। इसी दिन मां शाकम्भरी जयंती भी मनाई जाती है। वहीं गरियाबंद जिले सहित छुरा अंचल में सुबह से ही छोटे छोटे बच्चों के साथ बड़े बुजुर्गों ने भी यह छेरछेरा पर्व बड़े धूमधाम मनाया जिसमें बैंड बाजे के साथ नाचते गाते हुए नजर आए।

 इस दौरान पंचायत सचिव संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण साहू भी अपने गृह ग्राम बेलर में अपने साथियों के साथ छत्तीसगढ़ के इस परंपरा को निभाते हुए नजर आए। वहीं आज के दिन यहां हर घर छत्तीसगढ़ी व्यंजन और पकवान भी बनाए जाते हैं और दिन भर यह पर्व का सिलसिला जारी रहता है।






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments