पटेल मरार समाज एक मेहनत कस समाज- विधायक रोहित साहू

पटेल मरार समाज एक मेहनत कस समाज- विधायक रोहित साहू

 

 

 

 

 

  समाज की मांग पर विधायक रोहित साहू ने सामुदायिक भवन बनाने हेतु 10 लाख का किया घोषणा

 

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद/ राजिम-मरार पटेल समाज राजिम नगर द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी समाज की आराध्य देवी मां शाकंभरी की जयंती छत्तीसगढ़ की पारंपरिक पर्व छेरछेरा पुन्नी के दिन 13 जनवरी 2025 दिन सोमवार को सुबह 8:00 से मनाया गया।

जिसमें मुख्य रूप से मां शाकंभरी की प्रसादी स्वरूप भव्य निशुल्क सब्जी वितरण, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान, अन्य समाज प्रमुखों का सम्मान नगर के पत्रकारों और पार्षदों को सम्मान किया गया।

उक्त कार्यक्रम में अतिथि के महासमुंद लोकसभा के सांसद रूप कुमारी चौधरी, राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, श्रीमती रेखा जितेंद्र सोनकर नगर पंचायत अध्यक्ष, राजेंद्र नायक पटेल प्रदेश संयोजक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मरार समाज छत्तीसगढ़, पवन सोनकर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, राजिम के जमींदार एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष राघोबा महाडिक, सोमनाथ पटेल जिला अध्यक्ष प्रदेश महामंत्री, महेश यादव जिला उपाध्यक्ष भाजपा, तेजराम पटेल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मरार समाज, रिकेश साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष, कमल सिन्हा पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष, डेहर पटेल कर्मचारी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मरार समाज, आशीष राव शिंदे अधिवक्ता भाजपा नेता राजिम, राजकोषाध्यक्ष कैलाश पटेल, राज संरक्षक आसाराम पटेल, राजू उपाध्यक्ष दामोदर पटेल, नगर अध्यक्ष भूखन पटेल पार्षद सूरज पटेल सहित अनेक जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments