1 लाख रुपए में लॉन्च हो सकती है यह 2 सीटर कार, जाने क्या फीचर मिलेगी.. फूल चार्ज में कितना किलोमीटर चलेगी..

1 लाख रुपए में लॉन्च हो सकती है यह 2 सीटर कार, जाने क्या फीचर मिलेगी.. फूल चार्ज में कितना किलोमीटर चलेगी..

भारत में आने वाले सालों में सस्ती इलेक्ट्रिक कारों की होड़ देखने को मिल सकती है और इस कोशिश में देश-विदेश की कंपनियां लगी हुई हैं। हाल ही में भारत में Ligier Mini EV की टेस्टिंग से जुड़ी खबर आई थी, जो सस्ती कार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है।

अगर यह मिनी कार भारत आती है तो इसे 1 लाख रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। यूरोपियन मॉडल पर बेस्ड इस 2 सीटर मिनी ईवी में अलग-अलग बैटरी पैक ऑप्शन मिल सकते हैं, जिसकी सिंगल चार्ज पर रेंज 63 किलोमीटर से लेकर 192 किलोमीटर तक हो सकती है।

स्टाइलिश लुक और अनोखा डिजाइन

Ligier Mini EV के लुक और डिजाइन की बात करें तो इस छोटी इलेक्ट्रिक मोपेड का डिजाइन काफी अनोखा है। यह ईवी 2958 mm लंबी, 1499 mm चौड़ी और 1541 mm ऊंची है। यूरोपियन मॉडल पर बेस्ड इस ईवी में दो दरवाजे होंगे और इसके अलॉय व्हील भी स्टाइलिश और आकर्षक हैं। व्हील का साइज 13 से 16 इंच के बीच हो सकता है। इसमें आगे की तरफ गोल हेडलैंप के साथ पतली ग्रिल और पीछे की तरफ बड़ा ग्लास टेलगेट और गोल एलईडी टेललैंप दिए गए हैं। इसमें एलईडी डीआरएल भी दिए गए हैं, जो इसे स्पोर्टी लुक देते हैं। वहीं, साइड में व्हील आर्च और साइड बॉडी क्लैडिंग इसे रग्ड लुक देते हैं।

अच्छे फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो Ligier Mini EV का इंटीरियर भी काफी शानदार है। इसके अलावा इसमें 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट, पावर स्टीयरिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड ड्राइवर सीट और कॉर्नर एसी वेंट्स समेत कई और आधुनिक फीचर्स होंगे।

वेरिएंट और बैटरी पैक ऑप्शन

Ligier Mini EV को भारतीय बाजार में G.OOD, I.DEAL, E.PIC और R.EBEL जैसे 4 अलग-अलग वेरियंट में लॉन्च किया जा सकता है और इनमें 4.14 kWh, 8.2 kWh और 12.42 kWh जैसे 3 बैटरी पैक ऑप्शन मिल सकते हैं। बैटरी रेंज की बात करें तो एक बार फुल चार्ज होने पर यह 63 किलोमीटर, 123 किलोमीटर और 192 किलोमीटर की रेंज दे सकेगी। यहां एक अहम बात यह है कि भारत में इसके लॉन्च को लेकर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। आने वाले समय में कोई आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही इसका पता चल पाएगा।






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments