सारंगढ़- बिलाईगढ़  योग्यता 8 वी पास के लिए बड़ी सौगात. आंगनबाड़ी सहायिका की रिक्त पदो पर भर्ती.. अंतिम तिथि 20 जनवरी

सारंगढ़- बिलाईगढ़ योग्यता 8 वी पास के लिए बड़ी सौगात. आंगनबाड़ी सहायिका की रिक्त पदो पर भर्ती.. अंतिम तिथि 20 जनवरी

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए क्षेत्र के इच्छुक महिलाओं से आवेदन मंगाए गए हैं। 20 जनवरी तक इच्छुक महिलाएं परियोजना अधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते है

महिला एवं बाल विकास विभाग के कोसीर परियोजना अंतर्गत ग्राम खैरा छोटे के आंगनबाड़ी केन्द्र 2 के लिए आंगनबाड़ी सहायिका पद की भर्ती के लिए 20 जनवरी तक कार्यालयीन समय में परियोजना अधिकारी कार्यालय, एकीकृत बाल विकास परियोजना, कोसीर के पता में आवेदन पत्र आमंत्रित किया है।

आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए योग्यता आठवी उत्तीर्ण निर्धारित है। इसी प्रकार आवेदिका को संबंधित गांव का निवासी होना चाहिए। गांव के मतदाता सूची में नाम दर्ज हो, निवास प्रमाण पत्र में गांव के निवासी के लिए सरपंच और सचिव दोनों का हस्ताक्षर होना चाहिए या पटवारी का हस्ताक्षर होना चाहिए। आवेदिका की उम्र 18 से 44 वर्ष तक होनी चाहिए। सभी दस्तावेज 8वी की अंकसूची, वोटर आईडी, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि के फोटोकॉपी में स्वयं के हस्ताक्षर कर स्वप्रमाणित होना चाहिए।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments