बीजेपी ने प्रेसवार्ता कर केजरीवाल की संपत्ति पर उठाए सवाल.. कहा नामांकन पत्र के साथ अपनी आय की गलत जानकारी दी

बीजेपी ने प्रेसवार्ता कर केजरीवाल की संपत्ति पर उठाए सवाल.. कहा नामांकन पत्र के साथ अपनी आय की गलत जानकारी दी

नई दिल्ली: भाजपा आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को घेरने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहती है। भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों पर घेरने के बाद अब पार्टी उनकी आय को लेकर प्रश्न खड़ा कर रही है।

भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, केजरीवाल ने नामांकन पत्र के साथ अपनी आय की गलत जानकारी दी है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने भाजपा को नई दिल्ली से प्रत्याशी प्रवेश वर्मा (parvesh verma net worth) की संपत्ति में हुई वृद्धि के कारणों को उजागर करने की चुनौती दी है।

BJP ne प्रेसवार्ता कर केजरीवाल की संपत्ति पर उठाए सवाल

प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा, आयकर रिटर्न के अनुसार उन्होंने वर्ष 2014-15 से लेकर 2019-20 के दौरान विधायक व मुख्यमंत्री के तौर पर कर योग्य वेतन प्रति वर्ष 3.60 लाख से भी कम दिखाया है। उन्होंने कहा, वर्ष 2015 16 में उन्हें प्रतिमाह 30 हजार मूल वेतन 72 हजार अन्य भत्ते के रूप में मिलता था।

उस वर्ष उन्होंने अपनी वार्षिक आय मात्र 246946 रुपये बताई है। वर्ष 2018-19 तक भी लगभग इतनी ही आय दिखाई है। वहीं, वर्ष 2019-20 में मात्र1,57,823 रुपये बताई है। वर्ष 2020-21 में यह बढ़कर 44,90,040 रुपये हो गई है। वर्ष 2020-21 में कोरोना महामारी के दौरान आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई थी।

जमीन की रजिस्ट्री भी नहीं हो रही थी। लोगों की आमदनी कम हो गई थी, लेकिन केजरीवाल की आमदनी में लगभग 40 गुना वृद्दि हो गई। यह वही समय है जब उन्होंने शराब ठेकेदारों के साथ मिलकर नई आबकारी नीति बनाकर घोटाला किया था।

आम आदमी पार्टी ने दिया जवाब

उसी समय शीशमहल का प्रस्ताव बना था। उन्होंने कहा, अगले वित्त वर्ष 2021-22 में उनकी आय फिर से कम होकर 1,62,976 रुपये रह गई। वर्ष 2022-23 में 1,67,066 रुपये और वर्ष 2023-24 में 7,21,530 रुपये वार्षिक आमदनी बताई है।

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) का कहना है कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वह पूर्व आईआरएस अधिकारी हैं, लेकिन उनके पास दिल्ली में अपना कोई निजी घर या कार तक नहीं है। यह उनकी सादगी और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments