सैफ अली खान हमले मामले में बड़ा अपडेट.. बांग्लादेशी है आरोपी,पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए कई अहम खुलासे

सैफ अली खान हमले मामले में बड़ा अपडेट.. बांग्लादेशी है आरोपी,पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए कई अहम खुलासे

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान केस में पुलिस लगातार खुलासे कर रही है। एक के बाद एक नई और बड़ी अपडेट सामने आ रही है। इस मामले पर अब मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि अब तक किस तरीके से कार्रवाई की गई है। पुलिस ने ये भी खुलासा किया इस मामले का आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया है। ये गिरफ्तारी ठाणे से की गई है। पकड़ा गया आरोपी मुंबई में अपनी पहचान बदलकर रह रहा था। पकड़े जाने पर उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और अलग-अलग नाम बताए। फिलहाल उसके नाम का खुलासा हो गया है और शुरुआती जांच में पाया गया है कि आरोपी बांग्लादेश का रहने वाला है। 

ये है असल पहचान

पकड़ा गया आरोपी विजयदास के नाम से रह रहा था। इसके पास को कोई भी भारतीय डॉक्यूमेंट्स नहीं हैं, जो ये साबित कर सकें कि ये भारतीय निवासी है। पुलिस को शक है कि ये बांग्लादेश का मूल निवासी है। फिलहाल अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी के नाम का खुलासा कर दिया है। मुंबई पुलिस ने पुष्टि की है कि आरोपी विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास सहित कई नामों का इस्तेमाल कर रहा था। अब सामने आया है कि उसका असल नाम शहजाद है। आरोपी चोरी के इरादे से घुसा था। सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में इस वक्त रखा गया है। पकड़े जाने के डर से वो अपना झूठा नाम विजय दास बता रहा था। आरोपी मुंबई में हाउसकीपिंग कर्मचारी के रूप में काम करता था। 

फोन कर दिया था बंद

इस मामाले पर और जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस का दावा है कि वो जल्द और भी कई खुलासे करेगी। आरोपी पिछले सात आठ महीने से मुंबई और ठाणे में अलग-अलग जगह पर काम कर रहा था। गिरफ्तारी के डर से उसने अपना फोन भी बंद कर रखा था। 

रिकवर कर रहे हैं सैफ

बात करें सैफ अली खान की हेल्थ की तो वो फिलहाल खतरे से बाहर हैं। एक्टर की सर्जरी भी की गई है। लीलावती अस्पताल में उनका इलाज अभी भी जारी है। वो तेजी से रिकवर कर रहे हैं और स्पेशल वॉर्ड में डॉक्टर्स उनकी खास देखरेख कर रहे हैं। करीना और परिवार के बाकी लोग लगातार उनसे मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं। बता दें गुरुवार की देर रात एक्टर पर धारधार चाकू से अज्ञात शख्स ने हमला किया था जो उनके घर में चोरी की नीयत से घुसा था। एक्टर पर 6 जगह वार किए गए थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments