खदान मजदूर संघ किरंदुल द्वारा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के दंतेवाड़ा आगमन पर किया गया भव्य स्वागत

खदान मजदूर संघ किरंदुल द्वारा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के दंतेवाड़ा आगमन पर किया गया भव्य स्वागत

 

किरंदुल :   लगातार दूसरी बार छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का दायित्व मिलने के पश्चात माई दन्तेश्वरी की पावन धरा दंतेवाड़ा में किरण सिंह देव के आगमन पर छत्तीसगढ़ श्रमिक हित, उद्योग हित के साथ राष्ट्र हित सर्वोपरि के सूत्र वाक्य के सिद्धांतों पर चलते हुए कार्य करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी मजदूर संगठन भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध किरंदुल शाखा की खदान मजदूर संघ के पदाधिकारियों  अध्यक्ष बी. दिल्ली राव, राजेंद्र यादव, लीशांष सिंह, सूरमा, सुधा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, बस्तर सांसद महेश कश्यप, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी का आत्मीय स्वागत अभिनन्दन किया गया तथा सौजन्य भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।  खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के अध्यक्ष बी दिल्ली राव द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता,  किरंदुल मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी, बचेली मंडल अध्यक्ष अमलेंदु चक्रवर्ती सहित पूरे भाजपा परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित कर आभार व्यक्त किया गया है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments