• Sunday , Apr 27 , 2025
भारत मोबिलिटी ऑटो एक्सपो 2025, एयर टैक्सी की पेशकश मेडिकल और सेना में हो सकता है उपयोग.250 KM/H होगी स्पीड .जानिए खास फीचर्स और कीमत..

भारत मोबिलिटी ऑटो एक्सपो 2025, एयर टैक्सी की पेशकश मेडिकल और सेना में हो सकता है उपयोग.250 KM/H होगी स्पीड .जानिए खास फीचर्स और कीमत..

नई दिल्ली:  भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में कई तरह की गाड़ियां और कार देखने के लिए मिली। कई कंपनियों ने अपने कॉन्सेप्ट मॉडल को भी पेश किया। Auto Expo 2025 में सरला एविएशन ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग (eVTOL) एयर टैक्सी को पेश किया, जिसका नाम शून्य है। यह सिटी ट्रैफिक के लिए एक नई और सस्टनेबल दिशा की शुरुआत करने जा रही है। आइए जानते हैं कि Air Taxi किन खास फीटर्स से लैस रहने वाली है।

क्या है 'शून्य'?

एयर टैक्सी के फीचर्स जानने से पहले यह जानते हैं कि यह आखिर है क्या चीज। हमने सरला एविएशन के को-फाउंडर और CEO, एड्रियन श्मिट से बात की, तो उन्होंने इसके बारे में बताया कि इसे सिटी एरिया में तेजी से सफर करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह eVTOL तकनीक पर बेस्ड है, जिसकी मतबल है कि यह वर्टिकल टेक-ऑफ करने के साथ ही लैंडिंग कर सकता है। इसे 2028 तक बेंगलुरू से लॉन्च करने की योजना है। वहां के बाद उसे मुंबई, दिल्ली, पुणे जैसे बड़े शहरों में भी शुरू किया जाएगा।

शून्य के फीचर्स

स्पीड: 'शून्य' 250 किमी/घंटा की रफ्तार से उड़ान भरने में सक्षम है।

पेलोड क्षमता: यह 6 यात्रियों और 1 पायलट को ले जाने की क्षमता रखता है और 680 किलोग्राम तक वजन उठा सकता है।

दूरी: यह 20-30 किमी की छोटी दूरी के लिए उपयुक्त है, जिससे यात्री भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जल्दी पहुँच सकेंगे।

किराया: शुरुआत में इसका किराया प्रीमियम टैक्सी सेवा के समान होगा, लेकिन भविष्य में इसे ऑटो-रिक्शा के किराए जितना सस्ता बनाने की योजना है।

'शून्य' का महत्व

सरला एविएशन के को-फाउंडर और CEO, एड्रियन श्मिट ने बताया कि 'शून्य' केवल एक तकनीकी उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह भारत में शहरी यातायात के तरीके को पूरी तरह से बदलने का प्रयास है। यह ट्रैफिक जाम और प्रदूषण जैसी समस्याओं का समाधान करते हुए, भारत की आर्थिक क्षमता को बढ़ाने में मदद करेगा।

निवेश और विकास

सरला एविएशन को हाल ही में 10 मिलियन डॉलर की सीरीज A1 फंडिंग मिली है, जिसका नेतृत्व Accel ने किया है। इसमें फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर बिन्नी बंसल और जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत जैसे एंजल निवेशकों ने भी निवेश किया है। यह फंडिंग एडवांस तकनीकी विकास और अनुसंधान केंद्र स्थापित करने में मदद करेगी।

मेडिकल सेवाओं में उपयोग

सरला एविएशन भविष्य में एक फ्री एयर एम्बुलेंस सेवा शुरू करने की योजना भी बना रही है, जो शहरी क्षेत्रों में त्वरित चिकित्सा सेवा प्रदान करेगी और स्वास्थ्य संकटों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करेगी। इसके साथ ही इसका इस्तेमाल सेना के लिए भी किया जा सकता है।






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments