इन 06 बैगा परिवारों को मिला राष्ट्रपति की ओर से दिल्ली आने का निमंत्रण..

इन 06 बैगा परिवारों को मिला राष्ट्रपति की ओर से दिल्ली आने का निमंत्रण..

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कर्तव्य पथ पर सेना के जवान परेड करेंगे। इस बीच छत्तीसगढ़ के कवर्धा में रहने वाले कुछ परिवारों को भारत के राष्ट्रपति से दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा मिले निमंत्रण पर बैगा परिवारों में से एक सदस्य ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि हमें निमंत्रण मिला। वहीं कवर्धा जिले के कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कहा कि यह गर्व की बात है कि 6 बैगा परिवारों को भारत के राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

बैगा जनजाति के सदस्यों को मिला दिल्ली आने का न्यौता

उन्होंने कहा कि सरकारी की योजनाओं के माध्यम से, उन्हें एक घर और कुछ अन्य लाभ मिले हैं। वे 23 जनवरी तक दिल्ली पहुंच जाएंगे। वे राष्ट्रपति के साथ रात्रिभोज करेंगे और पीएम मोदी से मिलेंगे। बैगा परिवार बहुत खुश हैं। बता दें कि बैगा जनजाति छत्तीसगढ़ राज्य की एक विशेष पिछड़ी जनजाति है। साल 2015 में किए गए सर्वेक्षण के मुताबिक, छत्तीसगढ़ राज्य में बैगा जनजाति के लोगों की कुल जनसंख्या 88,317 है। इसमें 44,402 पुरुष और 43,915 महिलाएं हैं। इसमें स्त्री पुरुष लिंगानुपात 989 है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments