खाद्य और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने 02 अलग-अलग जगह से 2232 अवैध धान से भरी बोरी को जब्त कर कार्यवाही शुरू की.. जिससे तस्करों के पसीने छूटने लगे..

खाद्य और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने 02 अलग-अलग जगह से 2232 अवैध धान से भरी बोरी को जब्त कर कार्यवाही शुरू की.. जिससे तस्करों के पसीने छूटने लगे..

बालोद: Illegal Paddy Balod जिले में धान खरीदी अब अंतिम चरण पर है। इस बीच खाद्य और राजस्व विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है। बालोद जिले के दो अलग-अलग जगहों पर अवैध रूप से रखे कुल 2 हजार 232 बोरी धान को जप्त किया गया है।

बताया गया कि डौंडीलोहारा ब्लाक स्थित ग्राम गहिरानवा गांव में एक किसान के यहां से 564 बोरा धान मिला है। वहीं ग्राम भरनाभाट के आश्रित गांव डूमरघुंचा में एक किसान के यहां से 1 हजार 668 बोरी धान को जप्त किया हैं।

कार्यवाई के बाद तस्करों में मचा हड़कंप

Illegal Paddy Balod इस कार्यवाही के बाद अवैध रूप से धान का व्यापार करने वालो में हड़कंप मच गया। धान को समर्थन मूल्य के सरकारी बोरो में भर कर रखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि यह धान किसी कोचिए या फिर किसी मिलर्स का है। इतने बड़े पैमाने पर धान का इस तरह मिलना जांच का विषय बन गया है। किसानों के बयान और जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि ये धान आखिर कहा से आया है। और किस खरीदी केन्द्र में बेचा जाना था। सरकारी बोरा कैसा मिला, इन सभी बिंदुओं में जांच जारी है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments