पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पर EC की रेड

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पर EC की रेड

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होनी है लेकिन उससे पहले ही यहां का सियासत पूरे उफान पर है। आज जहां बीजेपी ने अपनी सभाओं में आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा वहीं कांग्रेस की रैली में राहुल गांधी के भाषण में भी केजरीवाल और आप निशाने पर रही। इस बीच आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिल्ली स्थिति घर कपूरथला हाउस की तलाशी लेने के लिए EC की टीम पहुंची है। 

रुपये बांटने की शिकायत पर पहुंची टीम

चुनाव आयोग के अधिकारी का कहना है कि कैश डिस्ट्रीब्यूट की शिकायत के चुनाव आयोग की टीम यहां पहुंची। C Vigil app पर  कैश डिस्ट्रीब्यूशन की कंप्लेंट मिली थी कि यहां कैश बांटा जा रहा है। इलेक्शन कमीशन के अधिकारी और दिल्ली पुलिस के अधिकारी कपूरथला हाउस के बाहर खड़े हैं। चुनाव आयोग की टीम द्वारा कपूरथला हाउस को सर्च करने की मांग की जा रही है। लेकिन अभी तक घर के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई है। चुनाव आयोग की टीम पंजाब पुलिस के अधिकारियों से बात कर रही है।

भाजपा के इशारे पर पंजाबियों को बदनाम किया जा रहा

पंजाब से सीएम भगवंत मान ने भी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर रेड की जानकारी दी। उन्होंने लिखा- आज दिल्ली पुलिस के साथ चुनाव आयोग की टीम दिल्ली में मेरे घर कपूरथला हाउस रेड करने पहुंची है। दिल्ली के अंदर भाजपा वाले खुले आम पैसे बांट रहे हैं पर दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग को कुछ नहीं दिख रहा है। इस सब पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही। एक तरीके से दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर पंजाबियों को बदनाम कर रही है, जो बहुत ही निंदनीय है।

आतिशी ने कहा-दिल्ली वाले 5 तारीख़ को जवाब देंगे

उधर, दिल्ली की सीएम आतिशी ने भी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर रेड की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि दिल्ली पुलिस भगवंत मान जी के घर पर रेड करने पहुंच गई है। भाजपा वाले दिन दहाड़े पैसे, जूते, चद्दर बांट रहे हैं- वो नहीं दिखता। बल्कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री के निवास पर रेड करने पहुंच जाते हैं। वाह री भाजपा! दिल्ली वाले 5 तारीख़ को जवाब देंगे!






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments