न्यायधानी से हैरान करने वाला मामला,स्वामी आत्मानंद स्कूल के वाशरूम में मिला कैमरा

न्यायधानी से हैरान करने वाला मामला,स्वामी आत्मानंद स्कूल के वाशरूम में मिला कैमरा

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आय है. लिंगियाडीह इलाके के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के वाशरूम में एक कैमरा मिलने ऐसे हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि स्कूल के लड़कों के बाथरूम में कैमरा लगाया गया था.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इससे इलाके में हंगामा मच गया. इसे लेकर जब स्कूल के प्रिंसिपल से बातचीत की गई तो प्रिंसिपल एम. के. मिश्रा ने कहा कि कैमरा असली नहीं था. ये सिर्फ डमी कैमरा था. उन्होंने बताया कि बाथरूम में बच्चे तोड़फोड़ कर रहे थे. इसे रोकने के लिए यह कैमरा लगाया गया था.

क्या बोले स्कूल के प्रिंसिपल ?

स्कूल के प्रिंसिपल एम. के. मिश्रा ने कहा कि बाथरूम में तोड़फोड़ की घटनाएं हो रही थीं. इसे रोकने के लिए एक "डमी कैमरा" लगाया गया था. स्कूल के कर्मचारियों ने एक चौंकाने वाली बात बताई. उन्होंने कहा कि ये कैमरा प्रिंसिपल के ऑफिस से जुड़ा था. वहां से लाइव फुटेज देखी जा रही थी.

अधिकारियों का क्या कहना है ?

इस मामले को लेकर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बाथरूम जैसी जगह पर कैमरा लगाना गलत है. चाहे वह असली हो या नकली. शिक्षा विभाग ने तुरंत कैमरा हटाने के आदेश दिए. शिक्षा विभाग ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं. फुटेज की भी जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments