अगर आप भी लगातार बाल झड़ने से हैं परेशान, तों अपनाएं ये कारगर उपाय

अगर आप भी लगातार बाल झड़ने से हैं परेशान, तों अपनाएं ये कारगर उपाय

बालों  का झड़ना और गंजेपन की समस्या अब आम हो गई है। इसका कारण खराब लाइफस्टाइल, शरीर में पोषक तत्वों की कमी और स्ट्रेस हैं। यह समस्या यंग लोगों के साथ-साथ छोटे बच्चों को भी परेशान करने लगी है।

अब इस समस्या का समाधान जल्दी से जल्दी निकालना जरूरी है क्योंकि ज्यादा बाल झड़ने के बाद, इस समस्या से छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है। आइए आपको बताते हैं डॉक्टर द्वारा शेयर किए गए हेयरफॉल टिप्स के बारे में।

हेयरफॉल के लिए घरेलू नुस्खों के बारे में डॉक्टर सलीम जैदी बता रहे हैं। डॉक्टर सलीम एक यूनानी डॉक्टर हैं, जो अपना यूट्यूब पेज चलाते हैं। इस पेज पर वो सेहत और लाइफस्टाइल से संबंधित वीडियोज लोगों के साथ शेयर करते रहते हैं। आइए नए बाल उगाने वाले उनके घरेलू नुस्खों के बारे में जानते हैं।

क्या हैं ये नुस्खे?

1. नारियल तेल और करी पत्ता मास्क- डॉक्टर बताते हैं कि नारियल तेल में लॉरिक एसिड होता है, जो बालों में तेजी से घुलकर पोषण देता है और ग्रोथ में सहायता करता है। वहीं, करी पत्ते से नए बालों को प्रोत्साहन मिलता है। करी पत्ते में बीटा-कैरोटीन होता है, जो बालों का प्रोटीन होता है। इसे बनाने के लिए आपको 1 कप नारियल तेल और 1 मुट्ठी करी पत्ते डालकर पकाना होगा। इस तेल को आपको हफ्ते में 2-3 बार लगाना होगा।

2. प्याज का रस- प्याज का रस बालों के लिए बड़ा फायदेमंद होता है। इससे बालों में लगाने से हेयरग्रोथ को बढ़ावा मिलता है। इसमें सल्फर होता है, जो स्कैल्प के लिए फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए हमें प्याज के छोटे टुकड़ों को काटना होगा और पीसकर इसका रस निकालना होगा। आप हेयरवॉश करने से पहले इसके रस को बालों में लगा सकते हैं।

3. मेथी दाना का मास्क- मेथी दाने में बालों को पोषण देने वाले तत्व होते हैं और नए बालों को उगाने वाले एंजाइम्स भी होते हैं। इसके लिए आपको मेथी दाने को भिगोकर रखना होगा और फिर इसके पेस्ट को बालों पर लगाना है। बालों पर मेथी दाने का पेस्ट लगाने से बालों को मजबूती भी मिलती है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments